Amla Treasure: आंवला के फायदे के बारे में तो सभी जानते हैं। आंवला के अंदर विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से अच्छी है। वही हर रोज आंवला का सेवन करने वाले लोगों को दिल की बीमारी से बचाव मिलता है। आंवला के अंदर मौजूद विटामिन सी एथेरोस्क्लेरोसिस बीमारियों को शरीर से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड वेसल्स में फैट जैसी गंदगी को भी जमा नहीं होने देता।
कहा जाता है कि दांत और मसूड़ों के लिए आंवला एक रामबाण इलाज है। जिन लोगों को मुंह में छालों की परेशानी होती है। उनके लिए आंवला का जूस बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही आंवले के सेवन से दांत और मसूड़ों में मजबूती भी आती है।
आंवला से शरीर की इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों में आंवला का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। आंवला के अंदर क्रोमियम भी पाया जाता है। जिसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
आंवला का लगातार सेवन करने से त्वचा निखरी हुई नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंवला शरीर के अंदर का खून साफ कर देता है। आंवला के लगातार सेवन से चेहरे पर होने वाले मुंहासे दूर हो जाते हैं और त्वचा चमकने लगती है। साथ ही जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या होती है। उनकी समस्या भी धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।
ये भी पढे़: पीरियड में होने वाली गलतियां जो दर्द को कई गुना बढ़ा सकती हैं, जानें क्या है इसके पीछें की वजह
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.