India News (इंडिया न्यूज),Coconut Oil For Dry Skin: तेल को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से स्किन केयर में शामिल किया जा सकता है। नारियल तेल हेल्दी फैटी एसिड से भरपूर होता है। अगर इस तेल को चेहरे पर सही तरीके से लगाया जाए तो यह डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मददगार होता है। आमतौर पर नारियल तेल बालों पर ही लगाया जाता है, लेकिन स्किन पर इसके फायदे भी कम नहीं हैं। खासकर ड्राई स्किन वाले लोग नारियल तेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
अगर रात में नारियल तेल लगाया जाए तो यह झुर्रियों को कम कर सकता है, डेड स्किन सेल्स को हटा सकता है, त्वचा को सूदिंग इफेक्ट दे सकता है, चेहरे पर खुजली को दूर कर सकता है और त्वचा की सुरक्षा कर सकता है। यहां जानें कि रात में चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाया जा सकता है ताकि अगले पूरे दिन त्वचा खिली-खिली नजर आने लगे।
Coconut Oil For Dry Skin: नारियल तेल में मिलाकर लगा ली ये एक चीज़
रात को सोते समय चेहरे पर सादा नारियल तेल लगाया जा सकता है। सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें। अब हथेली पर नारियल तेल की 2-3 बूंदें लेकर रगड़ें और फिर चेहरे पर अच्छे से लगाएं। गर्दन और गले पर भी इसे रगड़ें। अगली सुबह चेहरा धोकर साफ किया जा सकता है। जिन लोगों की त्वचा अत्यधिक तैलीय है, उन्हें चेहरे पर नारियल तेल लगाने से बचना चाहिए। तैलीय त्वचा में रोमछिद्र बंद होने की समस्या हो सकती है।
इसे रात को सोते समय कुछ देर के लिए फेस पैक की तरह लगाया जा सकता है। एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें, फिर चेहरा धोकर साफ कर लें। चेहरा चमक उठेगा। इस फेस पैक से त्वचा पर दिखाई देने वाला रूखापन और सफेद धारियां भी दूर होंगी।
चेहरे पर चमक लाने के लिए हल्दी और नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए हथेली पर एक चम्मच नारियल तेल डालें। अब इसमें थोड़ी हल्दी डालकर मिलाएं और चेहरे पर अच्छे से रगड़ें। इस तरह नारियल तेल लगाने के बाद चेहरे को धोकर 20 से 25 मिनट बाद हटाया जा सकता है। इस मिश्रण को रोजाना न लगाएं, बल्कि हफ्ते में एक या दो बार लगाने से त्वचा को इसके फायदे मिलते हैं।