होम / Benefits Of Eat Raisins : रोज खाये किशमिश, ये होंगे फायदे

Benefits Of Eat Raisins : रोज खाये किशमिश, ये होंगे फायदे

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 30, 2021, 10:58 am IST

Benefits Of Eat Raisins: देखने में छोटी लेकिन फायदों में बडी है किशमिश। किशमिश को अंगुरो को सुखाकर बनाया जाता है। किशमिश में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको बहुत से रोगों से मुक्त करवा सकते हैं। किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है।

जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। किशमिश खाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और ये यादश्त को भी मजबूत बनाता है। वहीं किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मीठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद के लिए किया जाता है। पर एक बेहतरीन स्वाद के अलावा ये सेहत का भी खजाना है।

किशमिश के सेवन से होंगे ये फायदे (Benefits Of Eat Raisins)

  • एंटीआक्सीडेंट तत्व
    किशमिश के अंदर शामिल गुणों में इसका एंटी आॅक्सीडेंट तत्व भी शामिल है। ज्ञात हो कि किशमिश के अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपको बहुत सी बड़ी बड़ी बीमारियों से बचा कर रखने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर में कैंसर के वायरस को पैदा होने से रोकते हैं। इसके अलावा यह आपको हृदय रोग से भी बचा कर रखते हैं।
  • खून की कमी दूर करती है किशमिश
    किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून के निर्माण के लिए आवश्यक विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता होती है। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। ऐसे में खून की कमी होने पर किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आपमें खून की कमी है तो आप रोजाना 10 किसमिश का सेवन करें।
  • कैल्शियम की नहीं होने देता कमी
    कैल्शियम की आवश्यकता हम सभी को होती है। इसके जरिए हमारी हड्डियां और दांत दोनों ही तंदुरुस्त रहते हैं। बढ़ती उम्र के साथ साथ हमें अपनी हड्डियों और दांतों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना जरूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन नहीं करते तो इससे आपको हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
  • वजन बढ़ाने में है सहायक
    अगर आपका वजन बहुत कम है और आप वजन बढ़ाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है जिससे ताकत तो मिलती है ही साथ ही इसमें मौजूद तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
  • ब्लड प्रेशर और लिवर को रखता है सही
    आधे गिलास पानी में 10 किशमिश को भिगों दें। इसेक बाद सुबह उठकर बिना कुछ खाए किशमिश के पानी को पी लें। जिससे आपका लीवर ठीक रहता है। और चाहें तो भीगी हुई किशमिश भी खा सकते हैं। इससे अपका ब्लड प्रेशर सही रहता है।
  • दातों के लिए भी है फायदेमंद
    हाल ही में हुई एक रिसर्च से खुलासा हुआ है कि किशमिश के अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं। यह आपके दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आपको कैविटी की समस्या भी नहीं होती।

(Benefits Of Eat Raisins)

Read Also : How To Get Rid Of Gas Constipation कब्ज, गैस और दस्त से बचाव

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT