होम / Benefits of eating raisins in winter : सर्दियों में मुनक्का खाने से मिलते है जबरदस्त फायदे, दूर होंगी ये बीमारियां

Benefits of eating raisins in winter : सर्दियों में मुनक्का खाने से मिलते है जबरदस्त फायदे, दूर होंगी ये बीमारियां

Deepika Gupta • LAST UPDATED : December 22, 2023, 6:02 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Benefits of eating raisins in winter: मुनक्का हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं, अगर सर्दियों में मुनक्का खाएं तो और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। मुनक्का न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि कई बीमारियों में भी मददगार है। यह शरीर को गर्म रखता है और कई बड़ी बीमारियों से भी दूर रखता हैं। मुनक्का में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से सर्दी में यह खूब खाया जाता है। मुनक्का को न्यूट्रिएंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का खजाना कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं मुनक्का खाने के जबरदस्त फायदे।

कफ-कोल्ड

सर्दीयों में मुनक्का खाना न केवल शरीर गर्म रखता है। बल्कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसको दूध में उबालकर भी खा सकते, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है। वयस्क व्यक्ति 2-4 मुनक्का उबालकर खा सकता है।

हाइ बीपी

मुनक्का में पोटैशियम और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए बड़े कारगर माना जाता हैं। ऐसे ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना करीब चार मुनक्का खाने चाहिए।

बैड कोलेस्ट्रॉल

मुनक्का में मिलने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें मुनक्का का जरूर सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

Dunki Box Office Collection Day 1: Shah Rukh Khan की डंकी की बंपर ओपनिंग, जानिए पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन

Nawaz Sharif : भारत की चंद्र उपलब्धि की फिर से पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने की सराहना, पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.