होम / Benefits of figs लंबे समय तक जवां रहना तो अंजीर का इस तरह करें सेवन

Benefits of figs लंबे समय तक जवां रहना तो अंजीर का इस तरह करें सेवन

Mukta • LAST UPDATED : September 23, 2021, 6:28 am IST

Benefits of figs अत्यंत स्वादिष्ट अंजीर और पोषक तत्वों से भरपूर फल अंजीर का इस्तेमाल एक स्वास्थ्यवर्धक के रूप में भी इस्तेमाल होता है। अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरिक जैसे कई लाभकारी तत्व पाए जाते हैं। कमजोरी से परेशान लोगों को अंजीर का सेवन जरूरी करना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ थकान दूर करता है, बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
अंजीर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही काबोर्हाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी भी पर्याप्त रहती है।

Figs विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है

अंजीर के नियमित सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है। स्पर्म काउंट बढ़ता है। अंजीर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, लिहाजा यह शरीर को कई तरह की दूसरी बीमारियों से भी दूर रखता है। इसके अलावा अंजीर का सेवन लंबे समय तक जवां रखने में भी मदद करता है। इससे पुरुषों के चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती हैं।

ऐसे करें Figs का सेवन

तीन या चार सूखी अंजीर रात में पानी में भिगोकर रख दें।
सुबह उठकर खाली पेट भीगी हुई अंजीर खाएं।
यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
आप सोते समय दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

Read Also : Corona के Original Strain से बनी Antibody variants से लड़ाई में मददगार नहीं

Figs के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे

मोटापे से परेशान लोगों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन दूध के साथ इसका सेवन करने से वजन बढ़ भी सकता है।
अंजीर में उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है जो आपके शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है।
अंजीर में फाइबर होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है।
अंजीर में फाइबर होता है। ये वजन कम करने के लिए आवश्यक है।
अंजीर आपके शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर देने का काम करता है।
अंजीर में मौजूद एंटीक्सीडेंट ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
अंजीर में कैल्शियम में भी काफी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इससे हड्डियों का समुचित विकास होता है।
अंजीर का सेवन पेशाब से संबंधित समस्याओं से भी निजात दिलाता है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है और कैल्शियम को रोकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Connect With Us: Twitter facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT