India News ( इंडिया न्यूज़ ) Benefits Of Giloy: गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका देसी तरीके से सेवन भी बहुत लाभकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं गिलोय के सेवन से हमें किन बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
गिलोय हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। जैसे कोई आसानी से बीमार पड़ जाता है। इसलिए कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गिलोय का सेवन लाभकारी साबित होता है। बता दें, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गिलोय के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
हमारे शरीर के पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में गिलोय बहुत फायदेमंद है। गिलोय में पाए जाने वाले औषधीय गुण पाचन संबंधी कई समस्याओं जैसे कि डायरिया और दस्त से उबरने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी गिलोय का उपयोग किया जा सकता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए गिलोय है बेहद असरदार। बता दें गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसीलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए भी गिलोय बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
ये भी पढ़े- Benefits For Ghee With Milk : दूध में घी मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए इसके सेवन करने का तरीका
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.