India News (इंडिया न्यूज), Benefits of Medicinal Plant Punarnava: आयुर्वेद में धरती पर मौजूद अनेक अमृतमयी औषधियों का उल्लेख किया गया है, लेकिन समय के साथ इनका प्रयोग कम हो गया। आधुनिक अंग्रेजी दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से परेशान होकर आज दुनिया फिर से आयुर्वेद की ओर लौट रही है। इस जागरूकता के बीच पुनर्नवा जैसे पौधों के औषधीय गुणों को फिर से पहचान मिल रही है। पुनर्नवा को संसार की संजीवनी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसका सेवन शरीर के हर अंग पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। पुनर्नवा खून को बढ़ाता है, लिवर को शुद्ध करता है और किडनी की समस्याओं को ठीक करने में सहायक है। आइए, पुनर्नवा के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पुनर्नवा के फायदे
- खून की कमी को दूर करता है पुनर्नवा के पौधे का सेवन करने से खून की कमी की समस्या दूर हो सकती है। साइंस डायरेक्ट की एक रिसर्च के अनुसार, पुनर्नवा में आयरन की उच्च मात्रा और कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में सहायक हैं।
- लिवर के लिए फायदेमंद पुनर्नवा में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ये तत्व लिवर में स्कार्स बनने से रोकते हैं और किसी घाव को ठीक करने में सहायक होते हैं। इससे लिवर की सफाई होती है और उसका कार्य सुचारू रूप से चलता है।
- शरीर की गंदगी को दूर करता है पुनर्नवा शरीर से विषैले पदार्थ और गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। जब शरीर में अतिरिक्त फ्लूड जमा होने लगता है, तो इसमें गंदगी भर जाती है। पुनर्नवा का सेवन शरीर में जमा फ्लूड को बाहर निकालकर शरीर को शुद्ध करता है।
- घाव को ठीक करता है पुनर्नवा का लेप लगाने से घाव जल्दी ठीक हो सकता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं और घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
- आंखों के लिए फायदेमंद पुनर्नवा का उपयोग आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। इसमें रेटिनॉल की उच्च मात्रा होती है, जो आंखों में उम्र संबंधी समस्याओं को दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
- तनाव कम करता है पुनर्नवा के सेवन से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी-डिप्रेशन गुण पाए जाते हैं, जो मूड को ठीक रखते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
पुनर्नवा एक ऐसी औषधि है, जो शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी, लिवर की समस्याएं, घाव, आंखों की समस्याएं और तनाव जैसी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। आयुर्वेद की इस अनमोल औषधि को अपने जीवन में शामिल करें और स्वास्थ्य का आनंद लें।
आज ही किचन से बहार निकाल फेंके ये 5 सफेद चीज, वरना निकल जाएगा दिल का कचूमर और संभल नहीं पाएंगे आप!