India News (इंडिया न्यूज),Brain Stroke: आपको अपने आस-पास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो सोते समय खर्राटे लेते हैं। हालांकि, खर्राटे लेना एक आम बात है। ज्यादातर लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। हालांकि, हर दिन खर्राटे लेना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। तेज और लगातार खर्राटे लेना स्वस्थ नहीं होने का एक बड़ा संकेत हो सकता है। दरअसल, खर्राटे लेने वाले लोग पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। खर्राटों की वजह से हर चौथा व्यक्ति स्लीप एपनिया का शिकार हो सकता है। आपको बता दें कि हमारे देश में 12 करोड़ से ज्यादा लोग ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित हैं। खर्राटों की वजह से हाइपरटेंशन-शुगर, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर: जो लोग रात में लंबे समय तक खर्राटे लेते हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है। पुरुषों में यह समस्या 83% और महिलाओं में 71% आम है।
हार्ट अटैक: हल्के या कभी-कभार खर्राटे आना आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होता है, लेकिन अगर खर्राटे लगातार आते हैं, तो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कुछ स्वास्थ्य स्थितियों का खतरा बढ़ सकता है।
ब्रेन स्ट्रोक: नींद की कमी का दुष्प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। इसमें सबसे पहले आपकी सेहत खराब होती है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में समय के साथ यह समस्या बढ़ती रहती है और आखिरकार मरीज को ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.