India News (इंडिया न्यूज), Second Heart of Body Calf Muscles: हम सभी जानते हैं कि इंसान के शरीर में एक दिल होता है, जो पूरे शरीर में खून पंप करने का काम करता है। जब तक यह दिल धड़कता है, तब तक हमारी सांसें चलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में एक और अंग ऐसा है जिसे ‘दूसरा दिल’ कहा जाता है? जी हां, हमारे पैरों में मौजूद काफ मसल्स को शरीर का ‘दूसरा दिल’ कहा जाता है। यह हमारी पिंडली की मांसपेशियां हैं, जो दिल की तरह ही खून के संचार में अहम भूमिका निभाती हैं। आइए जानें काफ मसल्स की महत्वपूर्ण जानकारी।
डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव (सीएमएस, डॉ. श्यामा मुखर्जी सिविल अस्पताल, लखनऊ) के अनुसार, काफ मसल्स हमारे पैरों के निचले हिस्से में, घुटनों के नीचे और एड़ियों के ऊपर स्थित होती हैं। यह दो मांसपेशियों से मिलकर बनी होती हैं:
Second Heart of Body Calf Muscles: शरीर के इस अंग को कहते हैं ‘दूसरा दिल’
ये मांसपेशियां हमारे चलने, दौड़ने और सीढ़ियां चढ़ने जैसे रोजमर्रा के कामों में सहायक होती हैं।
डॉ. शुबेंदु मोहांटी (सीनियर कंसल्टेंट, शारदा केयर, हेल्थ सिटी, ग्रेटर नोएडा) बताते हैं कि दिल का काम खून को पूरे शरीर में पंप करना होता है। हालांकि, जब खून पैरों तक पहुंचता है, तो उसे गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ वापस दिल तक पहुंचाना होता है। यहां काफ मसल्स पंप की तरह काम करते हैं।
जब हम चलते हैं या पैर हिलाते हैं, तो काफ मसल्स सिकुड़ती और फैलती हैं। यह मांसपेशियां नसों पर दबाव डालकर खून को ऊपर की ओर, यानी पैरों से दिल तक, भेजने में मदद करती हैं। नसों में मौजूद छोटे-छोटे वॉल्व्स (valves) खून को केवल एक ही दिशा में आगे बढ़ने देते हैं। यही प्रक्रिया काफ मसल्स को ‘परिधीय दिल’ (Peripheral Heart) का दर्जा देती है।
अगर काफ मसल्स कमजोर हो जाएं या लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहें, तो खून का प्रवाह धीमा हो जाता है। इससे पैरों में सूजन या भारीपन की समस्या हो सकती है।
काफ मसल्स हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो खून के संचार को सुचारु बनाए रखने में मदद करती हैं। इन्हें ‘दूसरा दिल’ कहना अतिशयोक्ति नहीं है। इन मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखना न केवल पैरों की सेहत के लिए, बल्कि पूरे शरीर के लिए जरूरी है। इसलिए अपनी दिनचर्या में काफ मसल्स की देखभाल के लिए समय जरूर निकालें।