होम / क्या दही के साथ फल खाने से हो सकते हैं नुकसान? जाने क्या कहता है आयुर्वेद

क्या दही के साथ फल खाने से हो सकते हैं नुकसान? जाने क्या कहता है आयुर्वेद

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 5, 2023, 11:30 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Fruits with Curd, मुंबई: दही खाना करीब-करीब हर भारतीय को पसंद होता है। डेजर्ट, डिश और ड्रिंक ही नहीं कई तरह की चीजों को बनाने में दही का इस्तेमाल होता है। बता दें कि दही का सेवन काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के दिनों में दही खाने से शरीर में ठंडक रहती है। ये स्किन, बाल और सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। लेकिन दही खाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आयुर्वेद बताता है कि कभी गलती से भी फलों के साथ दही नहीं खानी चाहिए।

फल और दही साथ न खाएं

आयुर्वेद के मुताबिक, दही और फल कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। इसके कई नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद दही को सबसे हैवी फूड्स में से एक मानता है। इसे बचने में ज्यादा समय लगता है। वहीं, फल काफी कम समय में ही पच जाते हैं। अगर आप खाने के बाद हल्का और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं तो आयुर्वेद बताता है कि क्या-क्या साथ नहीं खाना चाहिए।

  • फलों को दूसरी चीजों से एक घंटे पहले या खाना खाने के 2 घंटे बाद खाना चाहिए।
  • जब हम फलों को दूसरे फूड्स के साथ खाते हैं तो फ्रुक्टोज एनर्जी के तौर पर बर्न नहीं हो पाता है और फैट बनकर जमा हो जाता है।
  • खरबूजे के साथ कोई दूसरा फल नहीं खाना चाहिए। भोजन के साथ भी खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आप एसिडिक फलों को एक साथ खा सकते हैं और मीठे फलों को मीठे फलों के साथ।
  • कम मीठे फल जैसे बेरीज को दही के साथ खा सकते हैं। हालांकि कोशिश करनी चाहिए कि फलों के साथ कुछ न खाएं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

आधुनिक विज्ञान के मुताबिक, दही में कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो फलों में मौजूद शुगर पर काम करते हैं। बता दें कि इससे टॉक्सिन, सर्दी, और एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो रूम टेंप्रेचर पर बिना स्वाद वाले दही का इस्तेमाल शहद, दालचीनी या किशमिश के साथ कर सकते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Canada : कनाडा ने इंफोसिस पर लगाया जुर्माना, जानें वजह-Indianews
करियर की 20वी फिल्म देने पर Arjun Kapoor ने शेयर की पोस्ट, Singhan Again के डायरेक्टर के लिए लिखी ये बात -Indianews
Chandu Champion का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, लंगोट में इस तरह दौड़ते दिखें कार्तिक आर्यन -Indianews
Madhavi Raje: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, लंबे समय से चल रहीं थी बीमार- indianews
Salman Khan के केस में आया नया मोड़, गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लिया ये एक्शन -Indianews
रिलीज हुआ Double iSmart का Teaser, पावर-पैक एक्शन में दिखें राम पोथिनेनी-संजय दत्त -Indianews
NewsClick Case: सुप्रीम कोर्ट से न्यूज़क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को राहत, रिहा करने का आदेश-indianews
ADVERTISEMENT