Hindi News / Health / Curd For Stomach Mix Spices In Curd Say Goodbye To Acidity

पेट की आग बुझाने आ गया घरेलू नुस्खा! दही में मिलाएं ये मसाले और अलविदा कहें एसिडिटी को

Curd for stomach: पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी दादी-नानी के इस कमाल के घरेलू नुस्खे को ट्राई करके देख सकते हैं। पुराने जमाने से ही दही को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Curd for stomach: पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी दादी-नानी के इस कमाल के घरेलू नुस्खे को ट्राई करके देख सकते हैं। पुराने जमाने से ही दही को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आपने दही को सही तरीके से अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लिया, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

दही का सेवन कैसे करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही, अजवाइन और काला नमक एक साथ सेवन करने से आप अपने पेट की सेहत को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं। एक कटोरी में दही लें और फिर उसमें एक चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा काला नमक डालकर मिक्स कर लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए आप अजवाइन को भून सकते हैं।

सड़ेंगी आंतें, लगेंगे कीड़े…सावधान! अगर खा लिया इस जानवर का मांस तो उतार देगा आपको मौत के घाट, एक्सपर्ट्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Curd for stomach: पेट की आग बुझाने आ गया घरेलू नुस्खा!

खाली पेट सेवन करें

पेट दर्द, गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट दही का सेवन इस तरह से कर सकते हैं। दही, अजवाइन और काला नमक एक साथ सेवन करने से आपको कुछ ही देर में अपने आप ही सकारात्मक असर महसूस होने लगेगा। इस तरह से दही का सेवन करने से आप अपने इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं।

आपको लाभ ही लाभ मिलेगा

इस तरह दही को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर आप अपने वजन घटाने के सफर को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। दही में पाए जाने वाले तत्व आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी दही का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर, सही तरीके से और सही मात्रा में दही का सेवन करके आप अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं।

चिया या सब्जा? सेहत के दंगल में कौन मारेगा बाज़ी! जानिए रोज कितना खाना है सही

Uric Acid को जिंदगीभर के लिए आपके शरीर से सफाया कर सकती है ये 1 ड्रिंक, दवाओं से पीछा छुड़ा अब अपनाएं ये देसी नुस्खा!

Tags:

Curd for stomach
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue