India News (इंडिया न्यूज), Curry Leaves Benefits:करी पत्ता भी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा बन गया है। पहले इसका इस्तेमाल ज्यादातर दक्षिण भारत में होता था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल भारत के हर कोने में होता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। ये छोटे-छोटे हरे पत्ते कई गुणों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने से हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

पाचन

विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों को पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है उन्हें करी पत्ता जरूर खाना चाहिए। इससे हमारा पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। करी पत्ता खाने से गैस, पेट में सूजन और अपच की समस्या भी कम होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

करी पत्ते में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण होते हैं।ये सभी तत्व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये संक्रमण से बचाने में भी मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार होते हैं।

दिल रहेगा स्वस्थ

करी पत्ते में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं। इसके अलावा ये दिल की बीमारी के खतरे को कम करने का काम करते हैं। करी पत्ते में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

त्वचा और बालों की देखभाल

करी पत्ते में विटामिन ए, बी, सी और ई होते हैं। ये सभी तत्व हमारे खून को साफ करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है और बाल भी स्वस्थ रहते हैं। अगर आप कील-मुंहासे, पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको नियमित रूप से करी पत्ते खाने चाहिए।

रक्षाबंधन पर मंडरा रहा है भद्रा का साया, ये हैं आज के 2 शुभ मुहूर्त, बहनें इस बात का रखें खास ध्यान