हेल्थ

आपको अंधा बना सकती है ये बीमारी, जाने कैसे कर सकते हैं इसकी वक्त रहते पहचान!

India News (इंडिया न्यूज), Diabetes Effects on Eyes: आज के समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल के दिनों की बात करें तो 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। आज के समय में सिर्फ वयस्क ही नहीं बल्कि बच्चे भी तेजी से इसके शिकार बन रहे हैं। डायबिटीज में शरीर की इंसुलिन हार्मोन बनाने और इस्तेमाल करने की क्षमता कम हो जाती है या खत्म हो जाती है। यह बीमारी बढ़ते समय के साथ किडनी, नसों, दिल और आंखों को प्रभावित कर सकती है। आज हम बात करेंगे कि डायबिटीज आपकी आंखों को कैसे प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं।

डायबिटिक रेटिनोपैथी क्या है?

मधुमेह के कारण होने वाली आंखों की बीमारी को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं, जो बहुत गंभीर होती है और इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। हालांकि, समय पर जांच और इलाज से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी के ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले होते हैं। जब तक रेटिना की नियमित जांच न की जाए, इस बीमारी का पता नहीं चलता। इसीलिए इसे ‘आंखों का खामोश चोर’ भी कहा जाता है। शुगर के मरीजों में डायबिटिक रेटिनोपैथी की संभावना समय के साथ बढ़ती जाती है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन और जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। इस बीमारी को नियंत्रण में रखकर आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

अगर स्किन में दिखी ये 5 परेशानियां, तो आ सकता है Heart Attack, गलती से भी ना करें इग्नोर

नियमित जांच क्यों जरूरी है?

डायबिटिक रेटिनोपैथी जांच की जरूरत के बारे में विट्रीओ रेटिनल सोसाइटी ऑफ इंडिया की महासचिव डॉ. मनीषा अग्रवाल कहती हैं कि डायबिटिक रेटिनोपैथी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि लोगों में इसके बारे में जानकारी और जागरूकता दोनों का अभाव है। दूसरी बात यह कि शुरुआती दौर में ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले होते हैं। तीनों ही चीजें मिलकर स्थिति को गंभीर बनाती हैं, इसलिए मधुमेह के मरीजों को डायबिटिक रेटिनोपैथी के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है।

आरएसएसडीआई के महासचिव डॉ. संजय अग्रवाल कहते हैं कि डायबिटिक रेटिनोपैथी एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज न होने पर अंधापन भी हो सकता है। डॉक्टरों को मरीजों को इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताना चाहिए और उन्हें नियमित जांच की जरूरत के बारे में जागरूक करना चाहिए।

ये 3 देसी चीजें रोक देंगी बढ़ती उम्र के निशान, सद्गुरु ने खोला सदियों पुराना खजाना

Preeti Pandey

Ms. Preeti Pandey I have 6 month of experience in journalism. I started my career with India News, where I am currently workig. My favorite beats are Dharam, Health,Entertainment, lifestyle. Apart from this, I can also write news on foreign affairs,tech, education.

Recent Posts

रामपुर में बांग्लादेश के हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न नरसंहार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

India News (इंडिया न्यूज)Himachal News: रामपुर में बांग्लादेश के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और…

3 minutes ago

Arvind Kejriwal protests: BJP दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- अमित शाह पर की जाए कड़ी कर्रवाई

India News (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal protests: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय…

8 minutes ago

युवाओं पर खतरा! इस कंपनी ने एक साल से नहीं की इंसानों की हायरिंग, CEO ने कहा- AI कर सकता है सारा काम

AI job loss: फिनटेक कंपनी क्लार्ना कंपनी ने पिछले एक साल से इंसानों को काम…

22 minutes ago

Amit Shah News: अमित शाह के बयान पर भड़के नगीना सांसद, किया ये बड़ा दावा

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah News: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार, 17…

25 minutes ago

2014 के बाद से इन दो बिलों को भेजा गया JPC के पास, क्या है इसके पीछे की वजह?

Modi Government: केंद्र की मोदी सरकार ने वक्फ संसोधन बिल और वन नेशन वन इलेक्शन…

35 minutes ago