India News (इंडिया न्यूज़), Fruits For Diabetes, मुंबई: इन दिनों खराब जीवनशैली, गलत खानपान और काम के बढ़ते प्रेशर का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने लगा है। लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में आपको सिर्फ दवाओं और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे कंट्रोल करना पड़ता है। वैसे तो फल सेहत के लिए गुणकारी होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मामले में काफी सोच-विचार के बाद इन्हें खाना पड़ता है। दरअसल, फलों में नेचुरल शुगर होती है, जो डायबिटीज के मरीजों ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है, जिससे उन्हें परेशान भी हो सकती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फलों के बारे में, जिन्हें आप बिना किसी डर और झिझक के आराम से खा सकते हैं।

1. सेब

फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर में ग्लूकोज लेवल स्टेबलाइज होने में मदद मिलती है। ऐसे में आप ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सीमित मात्रा में सेब का सेवन कर सकते हैं।

2. किवी

हाई फाइबर से भरपूर किवी भी डायबिटीज में गुणकारी है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स 49 होने की वजह से यह डायबिटीज के लिए अच्छा है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

3. आड़ू

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आड़ू का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।

4. जामुन

जामुन को भी डायबिटीज के मरीज बेफिक्र होकर का सकते हैं। इसमें 82 फीसदी पानी पाया जाता है। साथ ही इसमें सुक्रोज की मात्रा भी कम होती है, जो ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होने देता है।

5. नाशपाती

विटामिन सी, ई और के युक्त नाशपाती भी डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, पौटेशियम, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन के अलावा फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है।