India News (इंडिया न्यूज),Diet for diabetics: देश में डायबिटीज से पीड़ित लोगों की लिस्ट लंबी है। इसीलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो इसे जीवन भर नियंत्रित रखने की जरूरत होती है। ऐसे में खान-पान में सावधानी बरतना जरूरी है। इन लोगों की जरा सी लापरवाही खून में शुगर लेवल को बढ़ा देती है। इसलिए बेहतर है कि आप अपनी डाइट में बदलाव करें। हेल्दी खाना खाएं। हालांकि, डायबिटीज में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। ये चीजें इंसुलिन के उत्पादन को कम करती हैं। अब सवाल यह है कि डायबिटीज में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
डायबिटीज में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए
डायबिटीज के मरीजों को आलू खाने से बचना चाहिए। दरअसल, आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से 90 के बीच होता है, जो बहुत ज्यादा है। इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर बढ़ाने में कारगर है। 100 ग्राम आलू में 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। डायबिटीज में सब्जियों के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। फिर चाहे वो गाजर का जूस ही क्यों न हो। आपको बता दें कि गाजर का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन जूस में फाइबर की कमी होती है, इसलिए इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ेगा।
ना करें मकई का सेवन
डायबिटीज में मकई का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि, ज्यादातर लोग जानकारी के अभाव में मकई का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि मकई का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 होता है, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। यही कारण है कि मकई ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है, उन्हें मकई का सेवन करने से बचना चाहिए।
शकरकंद के सेवन से बचें
मधुमेह में शकरकंद के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर लोग शकरकंद की सब्जी बनाकर फ्रूट चाट के रूप में खाते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। आपको बता दें कि शकरकंद का सेवन करने से ब्लड में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 के आसपास होता है और यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यही कारण है कि यह शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है।
मैदा से बनी चीजों से करें परहेज
मधुमेह में मैदा से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि मैदा डायबिटीज के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। यह चीनी की तरह ही ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण से बाहर हो सकता है।
70 की उम्र में भी 25 जैसी जवानी! बस 7 दिन खा लें ये चमत्कारी जड़ी, नसों में दौड़ने लगेगा तूफानी दम!