होम / गर्मियों में जरूर करें शहतूत का सेवन, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

गर्मियों में जरूर करें शहतूत का सेवन, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 21, 2023, 10:14 pm IST

Benefits Of Mulberry: फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सभी फलों में कोई न कोई पोषक तत्त्व जरूर पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी और फायदेमंद होते हैं। शहतूत भी एक ऐसा ही फल जो गुणों से भरपूर होता है। काफी लोगों को शहतूत खाना बेहद पसंद होता है। क्योंकि ये स्वादिष्ट, मीठा और रसीला फल होता है।  हालांकि काफी लोग ऐसे भी होते है जिन लोगों को शहतूत बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। शहतूत सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इसलिए आपको इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

जानें शहतूत से होने वाले फायदे

  1. डायबिटीज रोगियों के लिए शहतूत रामबाण है। जिन लोगों को टाइप टू डायबिटीज होने की संभावना है। उन्हें शहतूत का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद प्लाजमा ग्लूकोस को बढ़ाता है। जो इंसुलिन प्रतिरोधी को कम करता है। यह शरीर के रक्त शर्करा के स्तर को हेल्दी रेंज में रखने का काम करता है।
  1. शहतूत में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट की संख्या भी भरपूर होती है। जो कैंसर के मुक्त कणों से रक्षा करता है। इसमें पॉलीफेनोल्स औऱ फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ट कंपाउड पाए जाते हैं। जो कैंसर सेल्स को कम करने में सहायक है।
  2. शहतूत हमारी आंखों की रोशनी के लिए भी काफी उपयोगी होता है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जिसका सीधा असर हमारी आंखों को मिलता है। यह रेटीना को होने वाले नुकसान से बचाता है। मोतियाबिंद जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद साबित होता है।
  3. इसमें विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, ऐसे में यह रोग से लड़ने में हमारी मदद करता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है।
  4. सुधारेरक्त संचार में सुधार के लिए शहतूत फायदेमंद होता है। इसमें सायनायडिंग 3 ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है। जो खून को साफ करने के साथ ही रक्त संचार में भी सुधार करता है। इससे खून में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर किया जा सकता है।
  5. शहतूत कैल्शियम से भरपूर होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी माना गया है। जो उन्हें मजबूती देने के साथ-साथ बोन टिशु के निर्माण में भी मदद कर सकता है। इस तरह ही यह हड्डियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

Also Read: क्या आप जानते हैं कार के बोनट का डबल लॉक बचाता है जान, जानिए कैसे?

Also Read: लंदन में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ प्रवासी भारतीयों का प्रदर्शन, ‘जय हो…’ पर थिरकते दिखे, वीडियो वायरल

लेटेस्ट खबरें

RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
ADVERTISEMENT