Signs Of Infertility: इनफर्टिलिटी की समस्या इन दिनों महिलाओं और पुरुषों दोनों में आम हो चुकी है। अगर सालभर से ज्यादा हो गया है आप बच्चे के लिए कोशिश कर रही हैं और आप गर्भवती नहीं हो पा रही हैं। तो यह इनफर्लिटी का संकेत हो सकता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स हैं। जिनकी मदद से आप यह समझ पाएंगी कि आपको इनफर्टिलिटी की समस्या है या नहीं, अगर यह संकेत आपको को मिल रहे हैं तो समय रहते समस्या का समाधान करें ताकि आप जल्दी से जल्दी कंसीव कर सकें।
समय पर अगर इनफर्टिलिटी की समस्या के बारे में पता चल जाता है तो इसे लाइफ स्टाइल में बदलाव और इलाज के जरिए दोबारा से स्वस्थ किया जा सकता है। यहां हम कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप अपनी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
अनियमित पीरियड का मतलब है पीरियड का जल्दी आना, मिस होना या आठ दिन से अधिक समय तक रहना। ये दिक्कत अगर है तो 30-40% केस में ये इनफर्टिलिटी यानी बांझपन का संकेत हो सकता है। मासिक धर्म की अनियमितता अंडे के निर्माण को भी प्रभावित कर सकती है। जिसे एनोव्यूलेशन कहा जाता है। एनोव्यूलेशन का इलाज दवाओं से हो सकता है। इसका इलाज किया जा सकता है। बस लक्षणों को नजरंदाज न करें।
पीरियड के दौरान उसका रंग भी आपको संकेत दे सकता है। पीरियड के ब्लड का रंग लाल, गुलाबी और भूरे रंग का होना सामान्य है। कभी-कभी रंग में बदलाव प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी और एंडोमेट्रियोसिस का भी संकेत दे सकता है। इसलिए जब भी संदेह हो स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
अगर सेक्स के दौरान किसी तरह का दर्द होता है तो उसे नजरंदाज न करें। ये पेल्विक की कोई समस्या या एंडोमेट्रोयोसिस का कारण हो सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
Also Read : HPV Vaccine: पहली जेंडर न्यूट्रल एचपीवी वैक्सीन का ट्रॉयल, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.