होम / Benefits of Saag: सर्दियों के मौसम में जरुर खाएं ये 5 तरह के पत्तेदार साग, कईं बीमारियां होंगी दूर

Benefits of Saag: सर्दियों के मौसम में जरुर खाएं ये 5 तरह के पत्तेदार साग, कईं बीमारियां होंगी दूर

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 6, 2023, 8:50 pm IST

Benefits of Saag in Winters: सर्दियों के मौसम में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में सरसों, बथुआ, पालक, मेथी आदि साग का जरूर सेवन करना चाहिए। आप इनका सेवन कर कईं बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी आवश्यक हैं। तो यहां जानिए कि ये सभी साग सेहत के लिए कैसे लाभकारी होते हैं।

विंटर में जरुर खाएं ये 5 तरह के साग

सरसों का साग

सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इस मौसम में सरसों के साग खाने के खास फायदे हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

बथुआ का साग

सर्दियों में बथुआ का सेवन कई बीमारियों से दूर रखता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। यह कैल्शियम, मैगनीज, पोटैशियम, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूर हो सकती है।

मेथी का साग

मेथी का साग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। आप इसे सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको कई समस्याओं से बचाने में कारगर है।

पालक का साग

आप इस मौसम में पालक का भी साग खा सकते हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। यह सेहत का खजाना है, इसमें विटामिन-ए, मैंगनीज, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक को सुपरफूड कहा जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

मूली के पत्तों का साग

मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। आप इसे साग या सब्जियों में शामिल कर खा सकते हैं। मूली के पत्तों में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.