India News (इंडिया न्यूज़), Anjeer Side Effects, मुंबई: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है अंजीर। बता दें कि ये पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, कैलोरी, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए काफी जरूरी तत्व होते हैं। लेकिन इतने सारे फायदे होने के बावजूद अगर आप गर्मियों के मौसम में अंजीर अधिक मात्रा में खाते हैं, तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो यहां जानिए अंजीर खाने के साइड इफेक्ट्स।
गर्मियों में आप ज्यादा अंजीर खाते हैं, तो इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है। अधिक मात्रा में अंजीर खाने से पेट में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कई लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी हो सकती है। तो ऐसे में आपको इस मौसम में अंजीर खाने से बचना चाहिए। एलर्जी के कारण आप पिपल्स की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह गर्मियों में आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से रेटिनल ब्लीडिंग और पीरियड के दौरान भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
गर्मियों में अगर आप ज्यादा मात्रा में अंजीर खाते हैं, तो यह आपके आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आंतों में सूजन हो सकती है। इसलिए जिन फूड्स की तासीर गर्म होती है, उन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए।
दूध में अंजीर को मिलाकर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। चाहें तो आप इसे मिल्क शेक में भी मिलाकर खा सकते हैं।
गर्मियों में आप एक दिन में दो-तीन अंजीर ही खाएं। अधिक मात्रा में खाने से पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं।