India News (इंडिया न्यूज),Make Liver Strong:आज कल लोगों के शरीर के अलग-अलग अंगों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ‘मनोसामाजिक तनाव’ शरीर के तीन बेहद महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करता है। पहला- हाइपोथैलेमस, मस्तिष्क का एक हिस्सा जो हार्मोन बनाता है। जिससे शरीर का तापमान, हृदय गति, मूड और भूख-प्यास नियंत्रित रहती है। दूसरा- पिट्यूटरी ग्रंथि, जो एक मास्टर ग्रंथि है। इसका काम रक्त प्रवाह के जरिए पूरे शरीर में संदेश भेजना और कई अन्य ग्रंथियों को नियंत्रित करना है और तीसरा- एड्रिनल ग्रंथि, जिसका काम मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर, इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करना है। जब लोग तनाव और चिंता का शिकार हो जाते हैं तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ जाती है और इसका सीधा असर लिवर की कार्यप्रणाली पर दिखता है। फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
इसी तरह, हर साल दुनियाभर में करीब 8 लाख लोग लिवर कैंसर से मरते हैं। पिछले कुछ सालों में लिवर की बीमारियों में तेजी से इजाफा हुआ है। लिवर को शरीर का डॉक्टर कहा जाता है। अगर यह बीमार हो जाए तो आपके शरीर की देखभाल करने वाला कोई और नहीं होता। इसलिए लिवर को बीमार न होने दें। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं तनाव दूर करने और लिवर को स्वस्थ बनाने के उपाय।
क्या होता है लिवर का काम?
- भोजन पचाना
- संक्रमण से लड़ना
- शुगर को नियंत्रित करना
- ब्लड फिल्टर
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना
- विषाक्त पदार्थों को निकालना
- प्रोटीन बनाना
लीवर की समस्याओं का कारण क्या है?
- तला हुआ खाना
- मसालेदार खाना
- वसायुक्त भोजन
- जंक फ़ूड
- रिफाइंड चीनी
- शराब
लीवर को स्वस्थ रखने के क्या खाएं
- मौसमी फल
- साबुत अनाज
- कम वसा वाले डेयरी उत्पाद
- छोटी उम्र से ही ध्यान रखें
- शाकाहारी भोजन खाएं
- पौधे आधारित भोजन का सेवन करें
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।