India News (इंडिया न्यूज़), Fatty Liver Cause: आजकल फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है और हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित है। फैटी लिवर की समस्या सिर्फ नशे के आदि लोगों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है। फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान है। ज्यादा खाना या तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी यह बीमारी हो जाती है। इसके अलावा शराब के सेवन से भी फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है।
शुरुआत में इस समस्या का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर लंबे समय तक थकान महसूस होना, पेट में दर्द, भूख न लगना, वजन कम होना आदि लक्षण दिखने लगें तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है।
फैटी लिवर कैसे होता है और इसके लक्षण
लिवर में अधिक फैट जमा होने के कारण फैटी लिवर की समस्या होती है। इस स्थिति के कारण शरीर में मौजूद कैलोरी लिवर की कोशिकाओं में फैट के रूप में जमा होने लगती है। ऐसे में लिवर में सूजन आ जाती है। फैटी लिवर की समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जिन्हें डायबिटीज है या जिनका वजन ज्यादा है। फैटी लिवर की समस्या होने पर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और भारीपन महसूस होता है। इसके अलावा भूख न लगना, जी मिचलाना, वजन कम होना, त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, पेट और पैरों में सूजन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
सावधान! अगर सुबह उठते ही नजर आते हैं ये 6 संकेत तो हो जाएगा किडनी फेल, दिखने लगेगा मौत का मंजर?
इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
अगर फैटी लिवर का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे लिवर फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर के कारण सिरोसिस या लिवर कैंसर, डायबिटीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का भी खतरा ज्यादा रहता है।
Skin Care Tips: इन 3 तरीकों से रोक सकते हैं बढ़ती उम्र, चेहरे से गायब हो जाएंगी झुर्रियां
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।