होम / Health Tips सेहत का खजाना है भुने चने

Health Tips सेहत का खजाना है भुने चने

Mukta • LAST UPDATED : September 28, 2021, 12:08 pm IST

Health Tips स्टेमिना बूस्टर हैं भुने चने
भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते। खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं अगर पुरूषों की बात करें तो वह काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर रहते हैं। वह ज्यादा बाहर के खाने पर निर्भर रहते हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य आए दिन खराब होता जाता है। इस कारण कमजोरी, थकान, बीपी जैसे समस्याएं होने लग जाती हैं। वहीं अगर आप भुना चना खाओगे तो इन परेशानियों से बच जाओगे। इसे सेहत का खजाना माना जाता है। रोजाना एक मुट्ठी भुना चना खाने से स्टेमिना तो बढ़ता ही है साथ में स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।  चने के ज्यादा लाभ जानने के लिए यह लेख पूरा पढे।

पोषक तत्वों से भरपूर हैं भुने चने (Health Tips)

भुने चने में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन सहित अन्य कई पोषक तत्व होते हैं।  नियमित तौर पर चने खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके कई अन्य लाभ भी हैं।

1 फाइबर से भरपूर होते हैं भुने चने। इन्हें खाने से पेट संबंधी रोग दूर होंगे। पेट अच्छी तरह से साफ होगा। गैस और कब्ज का नामो निशान मिट जाएगा।
2 शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए रोज सुबह दूधी, छाछ के साथ चने खाने चाहिए। चनों में काबोर्हाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। यह शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। इसे रोज सुबह दूध एवं छाछ के साथ लेने से शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जिससे मसल्स बनते हैं।
3. भुने चने का आटा यानि बेसन का आटा खाने से कफ, खांसी, अस्थमा जैसी बीमारियां दूर होती हैं। यह हमारी शारीरिक क्षमता को भी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
4.पुरूषों के लिए भुने चने किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह नाश्ते में एक गिलास दूध में शहद मिलाकर और एक मुट्ठी भुने चने खाने से शरीर एक्टिव होता है और स्टेमिना बढ़ता है।
5. भुने चने बवासीर जैसी बीमारी के इलाज में भी कारगर है। रात को भुने चने गर्म दूध के साथ लें। अंदरूनी रोग और सांस की समस्या जैसी बीमारी भी दूर होगी।
6. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भुने चने अच्छा विकल्प हैं। इनमें काफी मात्रा में कैल्शियम भी होता है। रोज चने खाने से हड्डियों मजबूत होती हैं और जूस बोन मैरो भी बनता है।

Read Also : Sharadiya Navratri 2021 कब से शुरू हो रहे नवरात्रि? तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त

Connect Us : Twitter facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.