होम / Home Remedy for Cough खांसी की है शिकायत तो इन बातों का रखें ध्यान

Home Remedy for Cough खांसी की है शिकायत तो इन बातों का रखें ध्यान

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 20, 2021, 4:24 pm IST

Home Remedy for Cough : आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ को स्वस्थ शरीर के लिए सबसे अहम माना गया है। इनमें असंतुलन या कुछ गड़बड़ी होने पर सेहत खराब होने लगती है। शरीर में कफ का असंतुलन व्यायाम न करने, अधिक गरिष्ठ भोजन खाने से होता है। इस स्थिति में शरीर के तापमान में बदलाव होने से कई बार कफ संबंधी रोग होते हैं। ‘पृथ्वी’ के कारण कफ दोष में स्थिरता और भारीपन और ‘जल’ के कारण तैलीय और चिकनाई वाले गुण होते हैं।

यह दोष शरीर की मजबूती और इम्युनिटी क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। कफ दोष का शरीर में मुख्य स्थान पेट और छाती है। कफ शरीर को पोषण देने के अलावा बाकी दोनों दोषों (वात और पित्त) को भी नियंत्रित करता है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें कफ बनने में न खाएं और किन चीजों का सेवन करने से कफ की समस्या से निजात मिलती है। (Home Remedy for Cough)

इनसे परहेज (Home Remedy for Cough)

  • मक्खन में वसा अधिक होता है। इसलिए यह कफ बढ़ाने का काम करता है। कफ की समस्या में मक्खन या मक्खन युक्त चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • पनीर से कफ तो बनता ही है। कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। क्योंकि कुछ लोगों को पनीर आसानी से नहीं पचता। इसलिए अतिसेवन न करें।
  • कफ बढ़ने पर मांस का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कफ होने पर मांस का सेवन करने से बचना चाहिए और अगर कफ की तासीर हो तो मांस का सेवन कम से कम करें।
  • वसायुक्त चीजों का सेवन कफ बढ़ाने का काम करती हैं इसलिए जितना हो सके इनसे बचने की कोशिश करें।
  • दूध कफ को बढ़ाता है। अगर आपकी कफ प्रकृति है तो आपको दूध का सेवन कम करना चाहिए या फिर हल्दी के साथ इसका सेवन करें।

इन चीजों का करें सेवन (Home Remedy for Cough)

  • तुलसी, सौंठ, अदरक और शहद जैसी चीजों का सेवन कफ को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, तो इन्हें किसी भी तरह से डाइट में शामिल करें।
  • सुबह या दिन के भोजन के बाद गुड़ का सेवन लाभदायक होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, यह कफ को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Read More : Health Benefits of Raisins कई बीमारियों को दूर करती है किशमिश

Read More : Home Remedies to Remove Dark Circles आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: RCB की हार के बाद टेनिस स्टार महेश भूपति का टूटा दिल, BCCI से लगाई ऐसी गुहार – Indianews
Maniesh Paul ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, खास बातचीत की वीडियो की शेयर -Indianews
IPL 2024: BCCI का बड़ा फैसला, अब आईपीएल के दौरान स्टेडियम में नहीं कर सकेंगे यह काम – Indianews
Lok Sabha Election: चुनावी बाजार में पार्टियों के ट्रेडमार्क बने गमछे, यूपी में बुनकरों का धंधा चमका- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में मेघवाल ही मजबूत, त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे चौधरी तो शेखावत को भी बहाना पड़ रहा पसीना- Indianews
मुख्य चयनकर्ता और Rahul Dravid से मिले रोहित शर्मा T20 World Cup 2024 के लिए Hardik Pandya के चयन पर संकट!
UPSC 2023 Topper: जानें कौन है यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ?-IndiaNews