India News (इंडिया न्यूज), Home Remedies For Weak Bones: हड्डियों की समस्या आजकल हर किसी के लिए परेशानी बन गई है, क्योंकि बुजुर्गों के अलावा कम उम्र के लोगों में भी हड्डियों में दर्द, कमजोर हड्डियां और कम बोन डेंसिटी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। बता दें कि कमजोर होती हड्डियों की वजह से लोगों को न सिर्फ काफी दर्द महसूस होता है बल्कि उठने-बैठने और चलने में भी दिक्कत होती है। कई बार हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि करते समय हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है। अगर आपको भी चलते-फिरते या कोई काम करते समय हड्डियों से जुड़ी अलग-अलग तरह की समस्या होती है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए।
पोषक तत्वों की कमी के अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियां हड्डियों से आने वाली आवाजों के पीछे की वजह हो सकती हैं। जब हड्डियां रगड़ने लगती हैं, तो हड्डियां एक-दूसरे से टकराने लगती हैं और इस घर्षण की वजह से हड्डियों से चटकने की आवाजें आने लगती हैं।
Home Remedies For Weak Bones
रातभर बदलते रहते हैं करवटें? अगर रात में दिखाई दे रहें हैं ये 5 लक्षण, समझ जाएं सड़ गई किडनी
1. तिल खाएं
तिल में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए बहुत ज़रूरी पोषक तत्व है। जिन लोगों को हड्डियों की समस्या है उन्हें तिल का सेवन करना चाहिए।
तिल का सेवन इन तरीकों से करें
2. सूखी अदरक वाला दूध पिएं
अदरक और सोंठ या सूखी अदरक में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रात को सोने से पहले थोड़ा सा सोंठ पाउडर दूध में पकाकर पिएं।
सोंठ वाला गर्म दूध आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है जिससे आप मौसमी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
3. खजूर खाएं
क्या आप जानते हैं कि खजूर आपकी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप दिन में 2-3 खजूर खा सकते हैं। इसमें आपको कैल्शियम और फास्फोरस के साथ डाइटरी फाइबर, आयरन और जिंक भी मिलेगा जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको खजूर खाना पसंद नहीं है तो आप दूध में खजूर उबालकर भी पी सकते हैं। खजूर का दूध तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद है और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।