Protein Rich Foods: प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मददगार है। बता दें कि शरीर में प्रोटीन की कमी से कईं बीमारियां हो सकती हैं। बाल झड़ने की समस्या, स्किन प्रॉब्लम, कमजोर मांसपेशियां आदि समस्याएं प्रोटीन की कमी के कारण हो सकती हैं। हाई प्रोटीन डाइट लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो ऐसे में जरूरी है कि आप डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करें। तो यहां हम आज आपको वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ले सकते हैं।

इन 5 फूड्स को खाने से मिलेगा भरपूर प्रोटीन

पीनट बटर

वेजिटेरियन लोगों के लिए पीनट बटर प्रोटीन का अच्छा स्रोत साबित हो सकता है। चाहें तो आप इसे ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

सोया को डाइट का हिस्सा बनाएं

वेजिटेरियन लोग शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सोया का सेवन कर सकते हैं। सोया में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही यह कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है।

दाल खाएं

हर किचन में आपको कई तरह की दालें मिल जाएंगी। ये प्रोटीन से भरपूर होती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप नियमित रूप से दाल खा सकते हैं।

राजमा खाएं

राजामा में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह आयरन, पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।

डाइट में पनीर शामिल करें

शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का रिच सोर्स हो सकता है। आप प्रोटीन के लिए नियमित रूप से पनीर का सेवन कर सकते हैं।