Bloating Stomach Problem: गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि खराब खानपान की वजह से ब्लोटिंग की समस्या होती है। आसान शब्दों में पेट संबंधी विकार होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट की अंदरूनी परत म्यूकोसा के भीतर छोटी-छोटी कईं ग्रंथियां होती हैं। ये ग्रंथियां भोजन को पचाने के लिए स्टमक एसिड और पेप्सिन नामक एंजाइम का उत्सर्जन करती हैं। इसी परत में सूजन आने या गैस बनने से पेट फूलने की समस्या हो जाती है।

यह समस्या बासी भोजन, जंक फूड, तली भुनी चीजें और हार्मोन असंतुलन आदि वजहों से होती है। अगर आप भी ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं और इस बीमारी से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना खाना खाने से पहले ये ड्रिंक आपको जरूर पिना चाहिए।

इसबगोल

आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसबगोल को औषधि माना जाता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड्स खाने से हाजमा दुरुस्त रहता है। वहीं, फाइबर बढ़ते वजन और शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं। खासकर, कब्ज, बदहजमी और अपच की समस्या को दूर करने के लिए इसबगोल किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है। इसबगोल भोजन से प्रोटीन और बैक्टीरिया को तोड़ने में मदद करता है। साथ ही ये आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यहां जानिए इसे बनाने का ये आसान तरीका।

सामग्री:

1 चम्मच इसबगोल

1 गिलास पान

2 चम्मच सेब का सिरका

इस तरह करें सेवन

इसके लिए एक गिलास पानी में इसबगोल की भूसी और सेब के सिरके को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर टेस्ट कड़वा लगे, तो 2 चम्मच के बदले 1 चम्मच सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। इस ड्रिंक का सेवन खाना खाने से 20 मिनट पहले करें। इस ड्रिंक के सेवन से मोटापा और मधुमेह में भी फायदा मिलता है। आप दिन में 2 बार इसबगोल का सेवन कर सकते हैं।