होम / व्हाइट डिस्चार्ज से हैं परेशान तो ये नुस्खे आजमाएं

व्हाइट डिस्चार्ज से हैं परेशान तो ये नुस्खे आजमाएं

Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 29, 2022, 2:42 pm IST

इंडिया न्यूज (White Discharge Problem)
ज्यादातर कई महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज यानी सफेद पानी की समस्या होती है। वजाइना से सफेद पानी आना इतना कॉमन है कि कभी कभी ये प्रेग्नेंसी के दौरान भी होता है। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन कहते हैं, जो वजाइना में मौजूद फंगस कैंडीडा एल्बीकैंस के बढ़ने के कारण होता है। व्हाइट डिस्चार्ज के साथ जलन, दर्द, सूजन और खुजली की दिक्कत होने लगती है। तो चलिए आज हम जानेंगे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से उभरने के लिए कुछ ऐसी नुस्खों के बारे में।

चावल का मांड: यह एक ऐसा देसी इलाज जिसे अपनाकर कई महिलाओं ने सफेद पानी की समस्या से छुटकारा पाया है। अगर आपको करीब महीनेभर या उससे पहले से ही वजाइना से सफेद पानी निकलने की समस्या हो रही है तो नियमित रूप से राइस स्टार्च यानि कि चावल का मांडपीना शुरू कर दें। दिन में 1 बार एक ग्लास के अनुमान से चावल का मांड पीया जा सकता है।

आंवला: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जो कई बीमारियों से बचाता है। आंवले को अंग्रेजी में गूजबेरी कहते हैं और इसमें कई बीमारियां का समाधान छिपा है। आंवले में विटामिन सी समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाते हैं। सफेद पानी की समस्या से बचने के लिए आंवला फायदेमंद है। आप आंवले को कच्?चा, पाउडर के रूप में, मुरब्?बा या होममेड कैडीज खा सकते हैं। नियमित रूप से आंवला खाने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्?या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

तुलसी के पत्ते: तुलसी को आयुर्वेद में एक जबरदस्त जड़ी बूटी कहा गया है। तुलसी का सेवन किसी भी रूप में कर तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको वजाइना से सफेद पानी आने की दिक्कत है तो नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें। व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान महिलाएं पानी के साथ तुलसी का पेस्ट बनाएं और इसमें कुछ मात्रा शहद की मिलाएं। दिन में दो बार इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। आप तुलसी के पत्तों को दूध के साथ भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रोजाना गुड़ का सेवन इन बीमारियों से रखता है दूर?

मेथी का पानी: सफेद पानी की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 लीटर पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच मेथी दाना डालें। इस पानी को करीब 30 मिनट तक अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को नियमित रूप से पिएं। इससे सफेद पानी की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह वजाइना के पीएच लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

केला: सफेद पानी यानी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 1 केले का सेवन करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें घी मिक्स कर लें। इसके अलावा केले का साथ गुड़ का भी सेवन किया जा सकता है। इससे वजाइना परेशानी को दूर किया जा सकता है।

धनिया का बीज: व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए धनिये के बीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 10 ग्राम धनिया के बीजों को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकता है। साथ ही इससे शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.