होम / डेंगू-मलेरिया से पाना चाहते हो छुटकारा तो घर में लगाएं ये पौधे, मच्छर दूर से ही भाग जाएंगे

डेंगू-मलेरिया से पाना चाहते हो छुटकारा तो घर में लगाएं ये पौधे, मच्छर दूर से ही भाग जाएंगे

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 14, 2022, 12:48 pm IST

(इंडिया न्यूज़, If you want to get rid of dengue-malaria): इन दिनों मच्छर जनित रोग डेंगू- मलेरिया का प्रकोप तेजी बढ़ रहा है। इन रोगों से उत्तर प्रदेश कई जिलों में प्रभावित है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अगर आप मच्छर भागने के लिए कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट यूज़ करते है लेकिन ये सारे प्रोडक्ट हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। तो आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे ऐसे पौधे घर में लगाने से मच्छर दूर भाग जाएंगे है।

इन पौधों को नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट्स माना जाता है। इनसे निकलने वाली महक से मच्छर दूर भागते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में…

गेंदे का पौधा

गेंदे का पौधा सिर्फ एक सजावटी फूल नहीं है, बल्कि यह एक नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट्स पौधा है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो इसे घर के लिए एक अद्भुत फूल बनाते हैं। इस पौध के फूल और पंखुड़ियों से एक खास सुगंध निकलती है, जो मच्छरों के लिए किलर है। यही वजह है कि मच्छर इसके करीब आने से डरते हैं। आप इस पौधे को अपने घर के आंगन, बालकनी या छत क्षेत्र में लगा सकते हैं। ऐसे करने से घर में मच्छ नहीं आएंगे।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखते हैं। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। सर्दी, खांसी और जुकाम में तुलसी के पत्तों का रस बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर भगाने में भी काम आता है। इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है।

रोजमेरी का पौधा

रोजमेरी का पौधा बहुत ही सुंदर होता है। इसके फूल भी बहुत सुंदर होते हैं। घर में इस पौधे को लगाने से घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके साथ ही रोजमेरी का पौधा नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट्स माना जाता है। यह मच्छरों को दूर भगाता है।

पुदीने का पौधा

पुदीने की खुशबू में मच्छरों को भगाने की क्षमता होती है। इसकी पत्तियों से निकलने वाली तीखी गंध दूसरी तरह के कीड़ों को भी दूर भगाती है। पुदीने को गमलों में उगाया जा सकता है और इसके लिए नम मिट्टी व अच्छी जल निकासी की आवश्यकता होती है। इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है।

लैवेंडर का पौधा

मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिन मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, उनमें लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। लैवेंडर का पौधा भी मच्छरों को दूर भगाने में काम करता है। इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.