होम / Besan Ka Sheera घर में बनाएं पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा

Besan Ka Sheera घर में बनाएं पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा

India News Editor • LAST UPDATED : October 23, 2021, 12:01 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबालाः

Besan Ka Sheera : मॉनसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा ट्राई करें। मॉनसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा ट्राई करें।

(Besan Ka Sheera)

बेसन का शीरा रेसिपी मॉनसून की विदाई के साथ ही मौसम में एक बार फिर बदलाव होने लगता है। दिन में गर्मी तो रात में ठंडक सी महसूस होती है। ये सर्दी के मौसम की आमद होती है, हालांकि ये मौसम हमारी सेहत के लिहाज से मुफीद नहीं होता है। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है।

इससे सर्दी, खांसी, जुखाम की समस्या आम रहती है। मौसम के इस बदलाव का जो लोग जल्दी शिकार होते हैं उन्हें अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पंजाबी स्टाइल बेसन के शीरे का प्रयोग करना चाहिए। बेसन का शीरा स्वादिष्ट होने के साथ ही इम्यूनिटी के लिहाज से भी अच्छा साबित हो सकता है।

आज हम आपको घर पर ही पंजाबी स्टाइल का बेसन का शीरा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिससे आप बेहतर सेहत के साथ ही अच्छे स्वाद का भी आनंद ले सकते हैं।

बेसन शीरा बनाने की सामग्री (Besan Ka Sheera)

बेसन: 3 टेबल स्पून
देसी घी: 1 टेबल स्पून
चीनी: 2 टी स्पून
दूध: डेढ़ कप
इलायची कुटी: 1
अजवाइन: 1/4 टी स्पून
हरा धनिया
हल्दी: 1 चुटकी

बेसन का शीरा बनाने की विधि (Besan Ka Sheera)

पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे गैस पर चढ़ा दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें घी डालें। घी जब पिघलने लगे तो उसमें बेसन डाल दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमी रहने दें।

अब बेसन को तब तक सेकें जब तक कि उसका कलर लाइट ब्राउन न हो जाए। जब आप बेसन को सेकेंगे तो कुछ वक्त बाद उसमें से खुशबू आने लगेगी। जब बेसन खुशबू देने लगे तो उसमें इलायची, गुड़, अजवाइन और हल्दी डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिला दें।

(Besan Ka Sheera)

इसके बाद बेसन में दूध डाल दें और उसे अच्छी तरह से चलाते हुए घोलें। ध्यान रहे कि शीरा बनाते वक्त दूध डालने के बाद करछी से लगातार चलाते रहें, वर्ना बेसन में गांठें पड़ सकती हैं। अगर गाठें पड़ जाएंगी तो शीरे का स्वाद बिगड़ जाएगा।

अब इसे लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह से उबाल लें। आखिर में बेसन के शीरे में कटा हुआ ताजा हरा धनिया ऊपर से डाल दें। अब आपके द्वारा तैयार गर्मागर्म बेसन का शीरा सर्व करने के लिए तैयार हो चुका है। बदलते मौसम में हर रोज स्वाद से भरपूर इस शीरे का सेवन करने से सेहत को भी फायदा होगा।

(Besan Ka Sheera)

Read Also : Benefits Of Ajwain सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है अजवाइन

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews