होम / How to make Daliya सर्दियों में बनाएं अलग तरह से पौष्टिक दलिया

How to make Daliya सर्दियों में बनाएं अलग तरह से पौष्टिक दलिया

Mukta • LAST UPDATED : November 18, 2021, 12:57 pm IST

How to make Daliya

पूजा गुप्ता सपाटू


इस बार सर्दियों के मौसम में एक अनुमान के अनुसार ठंड अधिक पड़ सकती है। यही समय है जब हम अपने खान पान से अपने शरीर की प्रतिशोधत्मक क्षमता बढ़ा कर सर्दी को मुकाबला करें। इसके लिए कुछ अलग से दलिया बनाने की विधि यहां दे रहे हैं।
5 सदस्यों के लिए

सामग्री (How to make Daliya)

कनक/ गेहूं के दाने- 100 ग्राम
बादाम- 25 ग्राम
काजू- 25 ग्राम
पिस्ता- 10 ग्राम
खसखस- 10 ग्राम
केसर- 5 रेशे
देसी घी- 25 ग्राम
दूध- आधा किलो
चीनी/ खांड/ शक्कर/ स्टीविया/ शुगर फ्री पाउडर – स्वादानुसार

विधि (How to make Daliya)

कनक के दानों को साफ करके, कढ़ाई में, हल्की आंच पर तब तक भूनें जब तक इसके दानें ब्राउन होकर, फूटने न लग जाएं।
मेवों को भी हल्का सा भून लें और सभी सामग्री को मिक्सी में बारीक पीस लें। कढ़ाई में देसी घी डालें और इस मिश्रण को धीरे धीरे भूनते जाएं जब तक बिना जले,इसमें से एक अच्छी सी सुगंध न आने लगे। इसमें दूध डाल कर धीरे धीरे चलाते जाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इस में अपने स्वादानुसार कोई भी मीठा तथा केसर के रेशे डाल कर उतार लें। नाश्ते में हल्का गर्म परोसें।

(How to make Daliya)

Read Also : Chandra Grahan In November 2021 580 साल बाद लगेगा, कार्तिक पूर्णिमा पर साल का सबसे लंबा व अंतिम लाल चंद्रग्रहण

Read Also : Chandra Grahan In November 2021 ग्रह परिवर्तनों और चंद्र ग्रहण से भरपूर है नवंबर मास

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT