होम / Make Dosa With Curd And Poha : घर पर कम समय में दही और पोहे से बना डोसा कैसे बनाएं

Make Dosa With Curd And Poha : घर पर कम समय में दही और पोहे से बना डोसा कैसे बनाएं

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : January 29, 2022, 12:33 pm IST

Make Dosa With Curd And Poha

Make Dosa With Curd And Poha : डोसा एक साउथ इंडियन डिश है। वैसे तो ज्यादातर लोगों को बाजार का खाना पसंद होता है। लेकिन अब आप घर में बाजार जैसा डोसा बना सकते है। आपका डोसा खाने का मन है तो आप घर पर दही और पोहा से डोसा फटाफट बना सकते हैं। आप इस डोसे को सुबह के नाश्ते में या फिर हल्की फुल्की भूख लगने पर आप इसे ट्राई कर सकते हैं। ये डोसा खाने में क्रिस्पी होता है और टेस्टी होता है।

आम तौर पर डोसा चावल और उड़द की दाल से बनाता है। ऐसे में अगर आपका मन डोसा खाने का है और आपके पास इतना टाइम नहीं है कि आप चावल और उड़द की दाल का डोसा बना सके तो ऐसे में आप दही और पोहे से डोसा जल्दी और आसानी से बना सकते है। और बार बारखाने का मन करे। तो चलिए जानते हैं कि घर पर कम समय में डोसा कैसे बनाएं।

READ ALSO : Green Chilli and Garlic Chutney : हरी मिर्च और लहसुन की चटनी के लाभ और विधि

दही और पोहे से डोसा बनाने की सामग्री How to make Dosa with Yogurt and Poha

Make Dosa With Curd And Poha
Make Dosa With Curd And Poha
  • चावल 1 कप
  • पोहा आधा कप
  • दही आधा कप
  • उड़द दाल 2 टेबलस्पून
  • मेथी दाना 1 टीस्पून
  • चीनी 1/2 टीस्पून
  • जरूरत के हिसाब तेल
  • पानी और स्वादानुसार नमक

दही और पोहे से डोसा बनाने की विधि How To Make Curd And Poha Dosa 

Make Dosa With Curd And Poha
Make Dosa With Curd And Poha
  1. डोसा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में चावल, उड़द दाल और मेथी के दानों को पानी में डालकर अच्छी तरह से छो लें।
  2. इसके बाद आप किसी दूसरे कटोरे में पोहा को भी धो लें।
  3. धुले हुए पोहा को चावल वाले बर्तन में डालकर 1 1/2 कप पानी डालकर 4-5 घंटे तक भिगो दें।
  4. इसके बाद ग्राइंडर जार में भिगी हुए चावल औप सारी चीजें डाल दें।
  5. अब इसमें दही और थोड़ा-सा पानी मिलाकर बैटर बना लें। अगर लगे कि बैटर गाढ़ा हो रहा है तो थोड़ा और पानी डाल दें।
  6. अब इस बैटर में चीनी और नमक डालकर मिला लें। अब इसे करीब 10-12 घंटों के लिए छोड़ दें।
  7. डोसा बनाने के लिए मीडियम फ्लेम पर तवा गर्म कर लें। पहले थोड़ा आयल लगाकर तवा को चिकना कर लें।
  8. अब डोसा बनाने के लिए बैटर को फैलाते हुए डोसा बनाएं।
  9. जब डोसा हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे निकालकर रख लें।
  10. गर्मागरम डोसा को आप नारियल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Make Dosa With Curd And Poha

READ ALSO : Chocolate Laddu Recipe : चॉकलेट के लड्डू बनाने की विधि

READ ALSO : How To Protect To Omicron : नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से खुद की रक्षा कैसे करे

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Salman Khan ही होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT 3, फैंस ने फायरिंग मामले की चिंताओं के बीच सुरक्षा बढ़ाने की मांग -Indianews
Opinion: मोदी नहीं तो फिर कौन? गुजरात से लेकर वैश्विक मंच तक बनाई पहचान
हेमा मालिनी पर टिप्पणी रणदीप सुरजेवाला को पड़ी भारी, चुनाव प्रचार करने पर लगी रोक- Indianews
IPL 2024, KKR vs RR Live Score:राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Delhi: एक शख्स ने दिल्ली पुलिस के ASI की हत्या, 2 अन्य को मारी गोली फिर खुद भी कर ली आत्महत्या- Indianews
Salman Khan और उनके पिता से मिलने घर पहुंचे CM Eknath Shinde, परिवार को सुरक्षा का दिया आश्वासन -Indianews
Rahul Gandhi: राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने वालों को बहस करने की खुली चुनौती, जानें कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने क्या कहा