होम / जानें किन बीमारियों में दही है लाभदायक

जानें किन बीमारियों में दही है लाभदायक

India News Desk • LAST UPDATED : May 25, 2022, 11:08 am IST

इंडिया न्यूज:
जब मौसम में बदलाव आता है तो उसका असर हमारी बॉडी में सबसे पहले पड़ना शुरू होता है। कई बार ये अच्छा भी होता है तो बार कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि हमें खान-पान का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है ताकि बीमार पड़ने से बचे रहें।

हालांकि इस झुलसती गर्मी में सेहत का ख्याल ज्यादा रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो, जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर। तो आइए जानते हैं कैसे बचें इन बीमारियों से।

दही और शहद खाने के फायदे

Know in which diseases curd is beneficial

  • अगर आप दिल के मरीज हैं, तो आपको गर्म मौसम में दही जरूर खाना चाहिए। दही सादा न खाएं, इसमें शहद मिलाकर खाएं। दही में चीनी, गुड़ या काला नमक मिलाकर खाया जा सकता है। इसका रायता बनाकर भी खाते हैं या फिर कई लोग इसे सादा खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है दही में शहद मिलाकर खाना कितना फायदेमंद है। जैसे-
  • वजन कम करने में मददगार: अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं तो दही में शहद मिलाकर जरूर खाएं। यह मिश्रण आपकी वजन घटाने में काफी मदद करेगा। दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है, जो पेट और दूसरी जगह जमी चर्बी को दूर करने का काम करते हैं।
  • दिल के मरीजों के लिए लाभदायक: गर्मी के मौसम में दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हार्ट के मरीज को दिल का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप दिल के मरीज हैं तो दही और शहद मिलाकर जरूर खाया करें। यह मिश्रण बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने का काम करता है। जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

Know in which diseases curd is beneficial

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Tags:

लेटेस्ट खबरें