इंडिया न्यूज (Home Remedies to kill Stomach Worms)
पेट में कीड़े की समस्या छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को होती है। पेट में कीड़े होने के कारण शरीर कमजोर हो जाता है। पेट में कीड़े होने के कारण चेहरे पर सफेद दाग तक हो जाते हैं। रात को सोते समय दांत किटकिटाते हैं और सोते समय मुंह से लार गिरता है। पेट में कीड़े होने के कारण जीभ मोटी नजर आती है व जीभ का रंग सफेद हो जाता है। मुंह से हमेशा बदबू आती है। आइए जानेंग इस बीमारी के लक्षण और उपाए क्या।
बच्चों द्वारा मिट्टी खाने, दूषित भोजन खाने, गंदे कपड़े पहनने, शरीर की उचित सफाई न करने, बाहर का दूषित खाना खाने, मांस-मछली, गुड़, दही, सिरका आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं।
कई बार अचानक पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। इसमें पाचन संबंधी विकार जैसे भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और कमजोरी होने लगती है। जब कीड़ों के लार्वे फेफड़े तक पहुंच जाते हैं, तो दमा रोग हो सकता है। बच्चों द्वारा मिट्टी खाने, दूषित भोजन खाने, गंदे कपड़े पहनने, शरीर की उचित सफाई न करने, बाहर का दूषित खाना खाने, मांस-मछली, गुड़, दही, सिरका आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं।
जीभ सफेद और आंखे लाल हो जाती हैं। होंठ सफेद, गालों पर धब्बे और शरीर में सूजन आदि के लक्षण दिखाई देते हैं। गुदाद्वार तथा उसके आस-पास की त्वचा पर खुजली होती है। मल में खून आना और उल्टी होना।
अनार के छिलके का चूर्ण दिन में तीन बार खाएं : अनार के छिलकों का चूर्ण खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। बच्चों और बड़ों दोनों में ही यह उपाय फायदेमंद है। इसे तैयार करना भी काफी आसान हैं। सबसे पहले अनार के छिलकों को सुखाकर उसका चूर्ण बना लीजिए। इसे दिन में तीन बार एक-एक चम्मच खाएं। कच्चे पपीते को एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और चार चम्मच उबले हुए पानी के साथ पीएं तो कीड़े मर जाते हैं।
नीम के पत्ते: नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो पेट के कीड़ों को मारते हैं। कच्चे आम की गुठली का चूर्ण दही या पानी के साथ सुबह-शाम पीने से पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं।
छाछ और टमाटर खाएं : अगर हम टमाटर को नमक के साथ खाएंगे या फिर खट्टी छाछ को पीएंगे तो भी कीड़े पेट के अंदर से निकल जाएंगे।
आड़ू के पत्ते का रस पीएं : अगर पेट में कीड़े हो तो आड़ू के पत्ते का रस पीना बेहद लाभकारी होता है। इससे कीड़े पेट में मर जाते हैं। दो से तीन चम्मच इसका रस पीएं। रस पीने से पहले कुछ मीठा खा लें। क्योंकि मीठा खाने के लिए कीड़े एकत्र होते हैं। इसके बाद रस पीने से सारे कीड़े एक साथ मर जाते हैं।
अजवाइन का सेवन करें : अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो कीड़ों को मार देते हैं। इसका सेवन चार से पांच दिन तक लगातार करें। सबसे पहले आधा ग्राम अजवाइन का चूर्ण लें और उतना गुड़ गोली बनाकर दिन में तीन बार सेवन करें। रात को सोने से पहले गर्म पानी में चुटकी भर काला नमक और आधा ग्राम अजवाइन चूर्ण मिलाकर पीएं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.