होम / चीकू मिल्कशेक: कई बीमारियों को दूर भगाए "चीकू"

चीकू मिल्कशेक: कई बीमारियों को दूर भगाए "चीकू"

India News Desk • LAST UPDATED : May 12, 2022, 1:12 pm IST

इंडिया न्यूज:
चीकू ऐसा फल है जिसको छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक काफी पसंद करते हैं। चीकू में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं। चीकू स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हालांकि इस समय गर्मियों का सीजन चल रहा है तो आपको चीकू मिल्क शेक का सेवन जरूर करना चाहिए। क्यों ये शरीर का ठंडा रखने में काफी मदद करता है। चलिए जानते हैं चीकू फल की खासियत के बारे में।

चीकू को सबसे पौष्टिक फल की श्रेणी में रखा गया है। क्योंकि यह कैलोरी में कम और फाइबर में ज्यादा है। बहुत से लोगों को आहार के माध्यम से फाइबर पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से उन्हें पाचन संबंधित समस्याएं, दिल से जुड़ी बीमारियां और बहुत से नकारात्मक प्रभाव शरीर में देखने मिलते हैं।

ऐसे में चीकू को फाइबर की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा फल माना गया है। चीकू विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद करता है।

शरीर का दर्द भगाए चीकू

चीकू में मौजूद पॉली फेनोलिक यौगिक चीकू को एक एंटी इंफॉर्मेशन एजेंट बनाता है। सेहत के लिए चीकू का दैनिक सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह डाइजेस्टिव ट्रैक, इरिटेबल बॉवेल डिजीज और जठरशोथ जैसे रोगों की रोकथाम के माध्यम से शरीर के किसी भी दर्द और सूजन को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें : बीमार व्यक्तियों के लिए घातक हो सकती है गर्मी, इस तरीके रखें ध्यान

पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए चीकू

कई बीमारियों को दूर भगाए "चीकू" मिल्कशेक

चीकू में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है और बेहतर पाचन स्वास्थ्य के लिए फाइबर का सेवन काफी अहम है। यदि कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो चीकू का रोजाना सेवन इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि यदि डायबिटीज की समस्या है, तो रोजाना इसका सेवन करने से बचना चाहिए और अपने डाइटिशियन से सलाह लेनी चाहिए।

कैंसर में करे बचाव चीकू

चीकू में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है यह विभिन्न प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में प्रभावी है। इसके अलावा विटामिन ए और बी शरीर की त्वचा की बनावट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन ए फेफड़ों और मुंह के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है आंखों की बीमारी ‘बिलनी’ गुहेरी, कैसे करें बचाओ ?

कैसे बनाएं चीकू का मिल्कशेक

सबसे पहले चीकू को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। यदि आपके पास ब्लेंडर है, तो आप इसको पीसने के लिए उसका उपयोग कर सकती हैं। अन्यथा मिक्सी के माध्यम से इसको आप बना सकती। मिक्सी के जार में चीकू, शहद, दूध, इलाइची पाउडर शामिल करें और इसको पीस लें। अब एक मिल्कशेक गिलास में कुछ टुकड़े बर्फ के डालें। उसमें शेक को सर्व करें और ऊपर से सजाने के लिए आप बदाम और चिरौंजी भी डाल सकती हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें