होम / Morning Food: बासी मुंह केवल इन 5 चीजों का करें सेवन, शरीर की सारी बीमारियां हो जाएंगी दूर-Indianews

Morning Food: बासी मुंह केवल इन 5 चीजों का करें सेवन, शरीर की सारी बीमारियां हो जाएंगी दूर-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 20, 2024, 1:52 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Morning Food: वैसे तो बासी मुंह किसी भी पदार्थ का सेवन करने गलत माना जाता है और हमारे घर-परिवार वाले कहते भी हैं कि ये आदत गलत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी मुंह अगर आप कुछ चीजों का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत पर उसका बेहतर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Delhi Heat: दिल्ली में गर्मी ने मचाई जबरदस्त तबाही, एक ही अस्पताल में हुई 13 मौतें, मरने वालों की कुल संख्या 190 पार-Indianews

बासी मुंह करना चाहिए इन चीजों का सेवन 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि दिन का पहला भोजन हमेशा हेल्दी होना चाहिए। सुबह उठते ही आपको सबसे पहले ऐसी चीजें खानी चाहिए जो आपको दिनभर ऊर्जावान महसूस कराएं और आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखें। यह भोजन पौष्टिक और पेट साफ करने वाला होना चाहिए। ताकि आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करें। आयुर्वेद खाली पेट पानी पीने और खाने की सलाह देता है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें खाली पेट खाना फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको खाली पेट यानी बिना ब्रश किए करना चाहिए। आयुर्वेद कहता है कि इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

शहद और पानी के फायदे- सुबह पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना और पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए दिन की शुरुआत शहद और पानी से करें। 1 चम्मच शहद को पानी में घोलकर पीएं। इससे पेट साफ हो जाएगा और आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा। खाली पेट सबसे पहले शहद और पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

सुबह गुड़ और पानी के फायदे- गुड़ को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ खाते हैं तो इससे कई कमाल के फायदे मिलते हैं। खाली पेट गुड़ के साथ गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और एसिडिटी से भी राहत मिलेगी। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनके लिए गुड़ और गुनगुना पानी काफी फायदेमंद साबित होता है।

ऑटो-टेक Google Chrome: सरकार ने इन गूगल क्रोम यूजर्स के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी, जानें वजह-Indianews

खाली पेट किशमिश और उसका पानी– अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट किशमिश खाते हैं तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आप इसके साथ किशमिश का पानी भी पीते हैं तो फायदा दोगुना हो जाता है। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होंगी। खाली पेट भीगी हुई किशमिश और उसका पानी पीने से शरीर में खून की कमी भी पूरी होगी।

भीगे हुए बादाम का सेवन– कुछ लोग सुबह उठने से पहले मुट्ठी भर बादाम खा लेते हैं। खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आंखें तेज होती हैं और दिल स्वस्थ रहता है। बादाम खाने से प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। खाली पेट कोई भी ड्राई फ्रूट खाना ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है।

खाली पेट लहसुन खाने के फ़ायदे– सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियाँ चबाने से आंतें साफ़ होती हैं। इससे पेट और शरीर से जुड़ी गंभीर समस्याएँ कम हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सुबह लहसुन खाना फ़ायदेमंद होता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का ख़तरा भी कम हो सकता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.