होम / चीकू में होते हैं एंटी-इंफ्लामेटरी गुण, जो सूजन और जोड़ों के दर्द में करते हैं मदद

चीकू में होते हैं एंटी-इंफ्लामेटरी गुण, जो सूजन और जोड़ों के दर्द में करते हैं मदद

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : April 25, 2022, 8:12 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

चीकू एक स्वादिष्ट और लजीज फल है पसंद करते हैं और कुछ नहीं । पोषक तत्वों से भरपूर चीकू में फाइबर खूब होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसी के साथ इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो सूजन और जोड़ों के दर्द में मदद कर सकते हैं।

 

हालांकि अगर इसे खाने की मात्रा पर ध्यान न दिया जाए तो इसकी वजह से कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ध्यान रखें की चीकू खराब नहीं है लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं चीकू के फायदे और नुकसान।

अपना पाचन सही करने के लिए खाएं चीकू

  1. चीकू में मौजूद कैलोरी बेहतर मेटाबॉलिज्म सिस्टम बना सकती है, जो वेट लॉस में आपकी मदद करता है।
  2. ये फल कब्ज को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको ये परेशानी हो रही है तो आप चीकू शेक या जूस पी सकते हैं।
  3. चीकू में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। आप हेल्दी आंखों कीा रोशनी के लिए इसे खा सकते हैं ये आई इंफेक्शन को भी रोक सकते हैं।
  4. चीकू में फाइबर होता है। ऐसे में यह फाइबर का नैचुरल सोर्स बनने और बेहतर पाचन में मदद कर सकता है।
  5. चीकू एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है जो स्किन की देखभाल में मदद करता है। कुछ लोगों को चेहरे पर मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी इसका इलाज मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने में चीकू मदद कर सकता है।

ज्यादा खाने से हो सकते हैं साइड इफेक्ट

पेट में होता है दर्द

बहुत ज्यादा मात्रा में चीकू खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में किसी भी चीज को ज्यादा खाने से परेशानी हो सकती है। बहुत ज्यादा फाइबर होने से कभी-कभी पेट में दर्द शुरू हो सकता है।

हो सकती है एलर्जी

यूं तो इस फल में कई तरह के पोषण तत्व हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इसे खाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में गले में सूजन और स्किन पर लाल चकत्ते होने की संभावना होती है जो खाने के तुरंत बाद हो सकते हैं। चीकू खाने से एलर्जी की परेशानी होना एक कॉमन साइड इफेक्ट है। इसमें टैनिन और लेटेक्स जैसे केमिकल होते हैं जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं।

पाचन में हो सकती है परेशानी

जब आप चीकू के फायदों के बारे में पढ़ते हैं तो इसमें बाताया जाता है कि ये पाचन के लिए अच्छा होता है। लेकिन वहीं इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं। ज्यादा चीकू आपके पाचन पर दबाव डाल सकता है और इससे संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Rishi Sunak: ‘अच्छे पिता होने के साथ देश का नेतृत्व करना कठिन संतुलन’ पीएम सुनक ने साझा किया अनुभव
Raghav Magunta: कौन हैं राघव मगुंटा? केजरीवाल ने जिनके नाम का कोर्ट में किया जिक्र
RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
ADVERTISEMENT