India News (इंडिया न्यूज), Papaya On Empty Stomach: फलों को पोषक तत्वों से भरपूर माना गया है, हमारे शरीर को जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है वे अलग-अलग फलों में पाया जाता है। ऐसे हीं एक फल पपीता है जो कई पोषक तत्व से युक्त है। अधिक्तर लोगों का ये मानना है कि खाली पेट पपीता खाने से आंते कटती हैं लेकिन ऐसा नही है। इस मामले में पपीता भी 100 फीसदी सही है। पपीता एक ऐसा फल है जो स्वाद और पोषण दोनों में सबसे ऊपर है। पीले-नारंगी रंग का यह फल बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसे आसानी से खाया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर कुछ फलों को सुबह खाली पेट खाया जाए तो शरीर को ज्यादा लाभ मिल सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

मधुमेह रोगियों को हर सुबह खाली पेट एक कप पपीता खाना चाहिए। इसमें प्राकृतिक चीनी होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसका शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। जब पपीता खाली पेट खाया जाता है, तो यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को भी साफ रखता है। इसमें पाचन एंजाइम होते हैं, जो मल त्याग को सुचारू बनाते हैं। यह पेट फूलना, पेट खराब होना और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है।

15 दिन की बच्ची को हुई ऐसी खतरनाक बीमारी, प्रेगनेंट लेडीज होजाए सतर्क, समय रहते जान लें क्या है लक्षण?

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है

सुबह खाली पेट पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होता है। अधिक लाभ पाने के लिए पके हुए ओटमील में कटा हुआ पपीता मिलाएं। दोनों खाद्य पदार्थों में फाइबर होता है जो शरीर से लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन को खत्म करने में मदद कर सकता है। यह हृदय रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

त्वचा में चमक लाता है

झुर्रियों से राहत पाने के लिए भी आप पपीते का सेवन कर सकते हैं। खाली पेट पपीता खाने से इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल की वजह से त्वचा की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

कैंसर के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पपीता कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। लाइकोपीन एक प्रकार का कैरोटीनॉयड है, जो फलों और सब्जियों में पाया जाता है जिसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं।

आपको चेहरे को चमका देगी डस्टबिन में रखी ये चीज, फेकने से पहले जरुर जान इसका महत्व

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।