<
Categories: हेल्थ

Eye Care: आंखों के लिए कौन सी गाजर अधिक फायदेमंद? लाल, नारंगी या फिर काली…, एक्सपर्ट ने दूर किया कंफ्यूजन

Health Benefits of Kaali Gajar: हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, काली गाजर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकती है. वैसे ये यह पेट से लेकर दिल तक की हेल्थ के लिए रामबाण मानी जाती है. लेकिन, आंखों के लिए अधिक फायदेमंद है. अब सवाल है कि आखिर आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है काली गाजर? इस बारे में India News को बता रही हैं नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

Health Benefits of Kaali Gajar: सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. गाजर ऐसी ही चीजों में से एक है. आमतौर पर लोग लाल या ऑरेंज गाजर के बारे में ही जानते हैं, लेकिन काली गाजर के बारे में कम जानकारी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, ऑरेंज या येलो गाजर में बीटा कैरोटीन होने से उसका रंग सुर्ख होता है, लेकिन काली गाजर (पर्पल गाजर) में एंथोसाइनिन (anthocyanin) नामक रसायन पाया जाता है, जिससे इसका रंग काला होता है. इसका स्वाद भी ऑरेंज गाजर से बेहतर होता है. बता दें कि, काली गाजर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकती है. वैसे ये यह पेट से लेकर दिल तक की हेल्थ के लिए रामबाण मानी जाती है. लेकिन, आंखों के लिए अधिक फायदेमंद है. अब सवाल है कि आखिर आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है काली गाजर? काली गाजर खाने के कौन-कौन सी बीमारियां का जोखिम कम होगा? इस बारे में India News को बता रही हैं नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

काली गाजर आंखों के लिए कैसे फायदेमंद

डाइटिशियन खुशबू शर्मा कहती हैं कि, काली गाजर में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन के रूप में), ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं. यह ग्लोकोमा और रेटिनल इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए काफी लाभदायक होता है. इसका सेवन करने से ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. इसलिए एक्सपर्ट आंखों की कमजोर होती रोशनी में काली गाजर खाने की सलाह देते हैं.

काली गाजर खाने के और क्या फायदे हैं?

स्किन और बालों के लिए: डाइटिशियन कहती हैं कि, काली गाजर एंथोसाइनिन (पर्पल कलर) स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप इसका सेवन रेगुलर करेंगे तो चौंकाने वाला फायदा हो सकता है. 

हेल्दी हार्ट: काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. काली गाजर का नियमित सेवन पोषक नसों में क्लोट नहीं जमने देता. इस से नसों को आराम मिलता है. साथ ही दिल की स्वास्थ्य में सुधार करता है.

कैंसर के जोखिम घटाए: काली गाजर खाने में स्वाद होने के साथ ही एंटी कैंसर से भरपूर होती है. इसमें मिलने वाला anthocyanins कैंसर के सेल्स को बढ़ने नहीं देता. यह शरीर में सूजन और दर्द को भी कम करती है. काली गाजर का जूस पीना भी सेहत के ​लिए काफी फायदेमंद होता है.

वजन घटाए: काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही एंटीओबेसिटी गुण पाएं जाते हैं. यह वजन को बढ़ने से रोकते हैं. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं. इससे पाचन तंत्र को सुधार होता है. साथ ही खाना आसानी से पच जाता है. इससे वजन कम होता है और चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है.

पाचन तंत्र ठीक रखे: डाइटिशियन के मुताबिक, काली गाजर में फाइबर पाया जाता है. यह कब्ज से लेकर गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और फ्लाटुलेंस जैसी समस्याओं छुटकारा दिला देता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन तंत्र को सही बनाएं रखता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करे: काली गाजर में मिलने वाले विटामिंस और दूसरे जरूरी पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. हर दिन इसका सलाद में सेवन करना या फिर जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. कोई भी व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार नहीं पड़ता.

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST