India News (इंडिया न्यूज), Risk of Cholesterol: आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या बहुत ही आम बात हो गई है। ऐसा होने का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल हो सकता है। आजकल पैक्ड और तले हुए फुड्स हमारे दैनिक आहार का अहम हिस्सा बन गए हैं। नतीजा यह है कि आज हर दूसरा व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित है। दरअसल, शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं जिन्हें गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल और बैड कोलेस्ट्रॉल एलडीएल कहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल बढ़ जाता है तो इसका सीधा असर हमारे दिल पर पड़ सकता है। हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि, हम अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल करके हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कम कर पाएंगे।

आंवला

आंवले में विटामिन सी, मिनरल्स और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं। एक शोध के अनुसार, आंवला शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी पॉलीफेनॉल्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। ग्रीन टी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां लक्ष्‍मी इन 5 राशियों पर होंगी मेहरबान, जाने कैसे होगी अपरंपार धन की बरसात?

नींबू

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक शोध के अनुसार, खट्टे फलों में हेस्परिडिन होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

पालक

इसमें कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पालक में कैरोटीनॉयड होता है जो चॉकलेट खाने की इच्छा को कम करने के लिए जाना जाता है।

अखरोट

अखरोट वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है।

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन इस विधी से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, ऐसे बरसेगी माता की कृपा संभालना हो जाएगा मुश्किल!

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।