होम / गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है सत्तू, इस तरह करें डाइट में शामिल

गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है सत्तू, इस तरह करें डाइट में शामिल

India News Desk • LAST UPDATED : May 16, 2022, 3:09 pm IST

इंडिया न्यूज:
इस तरह पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या उपाए अपनाते हैं। इस चिलचिलाती धूप में अक्सर लोग कुछ ठंडा पीने व खाने के बारे में सोचते हैं। इन्हीं में से एक है सत्तू। कहते हैं सत्तू शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। सत्तू प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। सत्तू पीने से व्यक्ति पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकता है। सत्तू चने, जौ या गेहूं का हो सकता है। वैसे तो सत्तू को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। जैसे कि-सत्तू का ड्रिंक, सत्तू के परांठे, लड्डू भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में सत्तू का किस तरह से करें इस्तेमाल।

सत्तू का घोल: अगर आप सत्तू को सिर्फ पानी के साथ मिलाकर खाना चाहते हैं, तो इसका घोल तैयार किया जा सकता है। सत्तू का घोल बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच सत्तू डालें। इसमें मिश्री और थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। ताकि कोई गांठ न रह जाए। इसके बाद आप इसे चम्मच की मदद से खा सकते हैं।

सत्तू और मैंगो ड्रिंक: सत्तू और मैंगो यानी आम दोनों ही गर्मियों में खाए जाने वाले फूड्स हैं। आप सत्तू और आम को एक साथ मिलाकर भी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप पका हुआ आम लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसमें चीनी, सत्तू और दूध मिलाएं। सभी को अच्छी तरह से ग्राइंड करें और फिर पी लें। सत्तू और मैंगो ड्रिंक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ सकता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है। बल्कि इसमें पोषक तत्व भी भरपूर पाए जाते हैं। दिन में एक बार सत्तू और मैंगो ड्रिंक पीकर आप पूरे दिन ऊजार्वान रह सकते हैं।

Sattu is Beneficial  For Health in summer Include it in the Diet Like This

सत्तू के लड्डू: सत्तू के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। गर्मियों में सत्तू के लड्डू खाना फायदेमंद हो सकता है। इसे आपका आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहलें सत्तू को घी में भून लें। इसके बाद इसमें गुड़ और इलायची पाउडर मिला लें। इन दोनों को सत्तू के साथ अच्छे से मिलाएं, फिर इनके लड्डू बना लें। सत्तू के लड्डू खाने से आपको पर्याप्त प्रोटीन मिलेगा। आप एक दिन में एक सत्तू का लड्डू खा सकते हैं।

सत्तू का चीला: हर घर में ज्यादातर बेसन के चीले खाए जाते हैं। चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो सत्तू का भी चीला बनाकर खा सकते हैं। जी हां सत्तू का चीला काफी पौष्टिक नाश्ता होता है। इसके लिए आप सत्तू, बेसन के घोल में प्याज, टमाटर, काली मिर्च और नमक मिला लें। इसके बाद इस घोल से चीले बनाए जा सकते हैं। सत्तू और बेसन चीला खाकर आपका पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। आप पूरे दिन तंदुस्त बने रहेंगे।

सत्तू का परांठा: परांठा भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता होता है। अगर आप हेल्दी परांठा खाना चाहते हैं, तो सत्तू का परांठा खा सकते हैं। सत्तू का परांठा खाने में स्वादिष्ट होता है। साथ ही इसमें पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में होते हैं। सत्तू का परांठा बनाने के लिए आप सबसे पहले गेहूं के आटा गूंथ लें। सत्तू में धनिया, जीरा, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, नमक आदि डालें। इससे परांठे की फिलिंग करें। अब इस परांठे को पकाएं और अचार, सब्जी के साथ सर्व करें।

Sattu is Beneficial For Health in summer Include it in the Diet Like This

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
IPL 2024: ‘साक्षी भाभी के बाद, मैं ही अकेला शख्स हूं…, रवींद्र जड़ेजा ने मंच पर धोनी से किया मजाक
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद, चंद्रशेखर को है आज़म ख़ान की चिंता, सरकार से की ये मांग
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा वादा, सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में देगें 50 प्रतिशत आरक्षण
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू बीजेपी में होंगी शामिल
K Padmarajan: 238 बार चुनाव में मिली हार, इलेक्शन किंग से दुनिया में मशुहार, लोकसभा 2024 चुनाव में यहां से लड़ने की तैयारी
Katas Raj Temples: पाकिस्तान का यह हिंदू मंदिर बेहद है खास, भगवान शिव के आंसुओं से बने झील में स्थित
ADVERTISEMENT