India News (इंडिया न्यूज),Satyanashi plant:भारत में प्राचीन काल से ही कई पेड़-पौधों का इस्तेमाल बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इन पौधों में औषधीय गुण होते हैं, जिनका जिक्र आयुर्वेद और चरक संहिता में किया गया है। ऐसा ही एक पौधा है सत्यानाशी का पौधा, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। सत्यानाशी के पौधे को देसी दवाइयों की फैक्ट्री माना जा सकता है, क्योंकि इस पौधे के हर हिस्से का इस्तेमाल किया जा सकता है। सत्यानाशी के फूल, पत्ते, तना और जड़ सभी में औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कई आधुनिक शोधों में भी इसके फायदों की पुष्टि हुई है। यह पौधा शरीर को मजबूत भी बना सकता है।
होते हैं कई औषधीय गुण
यूएस नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की रिपोर्ट के अनुसार, सत्यानाशी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं और इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है। सत्यानाशी का पौधा कई तरह के संक्रमणों को रोकने में मददगार हो सकता है और इसमें मेटाबॉलिक डिसऑर्डर को दूर करने की क्षमता होती है। प्राचीन समय में इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए किया जाता था। इसके तने और पत्तियों से मेथेनॉलिक एक्सट्रैक्ट तैयार किया जा सकता है, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में संजीवनी बूटी की तरह काम कर सकता है।
क्या हैं इसके फायदे
सत्यानाशी के पौधे पर अब तक कई शोध हो चुके हैं, जिसमें इसके हैरान कर देने वाले फायदे सामने आए हैं। सत्यानाशी के पौधे में एंटी-डायबिटिक, एंटी-इनफर्टिलिटी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। माना जाता है कि इसके पत्तों का अर्क बांझपन दूर करने में कारगर हो सकता है। आयुर्वेद में इस पौधे का इस्तेमाल करीब 2000 सालों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसका अर्क पुरानी बीमारियों से भी राहत दिला सकता है। इस पौधे में एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, टेरपेनोइड्स और फेनोलिक्स जैसे शक्तिशाली तत्व होते हैं, जो कमाल के फायदे दे सकते हैं।
एंटीफंगल और एंटीकैंसर गुण
वैज्ञानिकों का मानना है कि सत्यानाशी के तने और पत्तियों के अर्क में बहुत शक्तिशाली एंटीफंगल और एंटीकैंसर गुण होते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि यह पौधा कैंसर और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। इसकी पत्तियों में कैंसर रोधी गुण होते हैं। इस पौधे का इस्तेमाल शरीर को मजबूत बनाने के लिए भी किया जाता है। इस पौधे में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, जो लोगों को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालाँकि, सत्यानाशी पौधे का सेवन डॉक्टर से परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।