<

Parenting Hack: बेटे को कोक नहीं पीने देती थीं शालिनी पासी, बताए ये पैरेंटिंग हैक

आज के समय में बच्चे अक्सर बाहर के खानपान को अपना लेते हैं. कई बार ये खराब होता है. माता-पिता उन्हें इससे दूर रख सकते हैं. एक्ट्रेस शालिनी पासी ने पैरेंटिंग हैक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को यकीन दिलाया कि उनके घर में रखी कोक खराब है.

Shalini Passi Parenting Hack: इंडियन टेलीविजन पर्सनैलिटी शालिनी पासी को उनके ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. वे 2024 में दीपक पारेख के होस्ट किए गए The Chill Hour पॉडकास्ट के एक एपिसोड में नज़र आईं. यहां उन्होंने अपने बेटे रॉबिन की परवरिश के अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की, इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने चालाकी से अपने बेटे को पानी मिला हुआ कोक पिलाया, जिसे वो रेगुलर कोक समझता था ताकि उसे मीठे और अनहेल्दी ड्रिंक्स पीने की आदत न पड़े.

शालिनी का पेरेंटिंग हैक

दीपक से बातचीत में शालिनी ने बताया कि काफी समय तक उनके बेटे को लगता था कि घर का कोक खराब है. सिर्फ इसलिए क्योंकि वह उसे देने से पहले उसमें पानी मिला देती थीं इसलिए उसे लगता था कि कोक का स्वाद बहुत खराब है.

कैसे हुआ पर्दाफाश?

उनका बेटा रॉबिन जो अब 27 साल का है. रॉबिन जब छोटा था तो आखिरकार पता चल गया कि उसकी मां क्या कर रही थी. जब उसने किसी और के घर कोक पिया और देखा कि उसका स्वाद बिल्कुल अलग था. शालिनी ने बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा कि जब वो एक पार्टी में गया था, तो उसे बहुत प्यास लगी थी. वहां उन्होंने कोक देखा और जाकर पी लिया. हालांकि उसका स्वाद बहुत अच्छा था. उन्होंने कहा कि मां हमारे घर का कुक बहुत खराब कोक बनाता है.

उस समय रॉबिन इतना छोटा था कि उसे यह एहसास नहीं था कि कोक का स्वाद हर जगह एक जैसा होता है और यह एक जैसी पैकेजिंग वाली बोतलों में आता है. उसे लगता था कि ये घर पर बनता है इसीलिए उसे लगता था कि अलग-अलग जगहों पर इसका स्वाद स्वाभाविक रूप से अलग होता है.

जब यह बातचीत हुई तो शालिनी ने अपने बेटे को ये नहीं बताया कि वो ही कोक में पानी मिला रही थीं. इससे उनके बेटे को यह विश्वास बना रहा कि ड्रिंक का स्वाद ही “खराब” है. उन्होंने बताया कि उस समय वह एक बच्चा था, जिसके कारण उसे नहीं पता था कि ये हर जगह बोतलों में आता है. उसे लगता था कि हमारे घर में बहुत खराब कोक बनता है. इस पर उन्होंने अपने बेटे से कहा कि हम क्या कर सकते हैं बेटा? हमारे घर में कोक ऐसा ही है. उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मीठे ड्रिंक्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. हालांकि बाद में उसे पता चल गया कि ये उसकी मां की ट्रिक है.

मीठे ड्रिंक्स सेहत के लिए खराब

सन पीडियाट्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोक जैसे मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स में न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत कम या बिल्कुल नहीं होती है और उनमें कैलोरी बहुत ज़्यादा होती है. अगर इनका रेगुलर सेवन किया जाए, तो बच्चों में अनहेल्दी वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या हो सकती है. इन ड्रिंक्स को दिल की बीमारियों और डिहाइड्रेशन के बढ़ते जोखिम से भी जोड़ा गया है. चीनी और एसिडिटी पेट की सूजन और दांतों की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं. इन्हीं कारणों से हेल्थ एक्सपर्ट बच्चों की डाइट में मीठे ड्रिंक्स को कम करने या उनसे बचने की सलाह देते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST