India News (इंडिया न्यूज), Koinaar Sag Benefits: झारखंड में कई ऐसे अनमोल साग पाए जाते हैं, जिनके बारे में बहुत से लोग अब तक अनजान हैं। इनमें से एक है कोइनार साग। गर्मियों में आसानी से मिलने वाला यह साग न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है। झारखंड के आदिवासी समुदाय और अन्य लोग इसे बड़े चाव से अपने भोजन में शामिल करते हैं।
क्या है कोइनार साग?
कोइनार साग की पत्तियां ऊंट के पैरों जैसी दिखती हैं। यह झारखंड में गर्मियों के मौसम में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पालक, मेथी और सरसों की तरह इसमें भी कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासकर शुगर के मरीजों के लिए यह साग वरदान साबित होता है।
Koinaar Sag Benefits: कैंसर और दिल की बीमारी को शरीर से कोसो दूर रखता है इस सब्जी का साग
कोइनार साग के पोषक तत्व
कोइनार साग में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है।
कोइनार साग को उबालकर स्टोर किया जा सकता है। इसे सूप बनाकर भी सेवन किया जा सकता है, जो और भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है।
कोइनार साग झारखंड की एक अमूल्य देन है। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है। यदि आपको यह साग बाजार में दिखे, तो इसे फालतू समझने की भूल न करें। इसे खरीदें और अपने भोजन में शामिल करें।