India News (इंडिया न्यूज़), Cholesterol In Indian Youth: अस्वस्थ और आधुनिक जीवनशैली के कारण आज लोगों को दर्जनों बीमारियाँ परेशान कर रही हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल, जिससे आज बहुत से लोग पीड़ित हैं। यह एक ऐसी समस्या है जो हमारे गलत खान-पान, अस्वस्थ जीवनशैली, बाहर का खाना ज्यादा खाने, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि के कारण होती है। हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि आज 31 प्रतिशत भारतीय हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। 63 प्रतिशत के साथ केरल इस सूची में सबसे ऊपर है।

युवाओं में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल

हेल्थियंस द्वारा किए गए इस शोध में यह बात सामने आई है कि युवाओं में भी हाई कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है और इसका कारण उनका बाहर का ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाना है। यही वजह है कि आज 35 से 55 साल की उम्र के 35 फीसदी लोग हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक लाइफस्टाइल डिजीज है जो हमारे गलत खान-पान, निष्क्रिय जीवनशैली और तनाव के कारण होती है। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें सबसे खतरनाक है हार्ट अटैक और दूसरी है फैटी लिवर की समस्या। आज ये समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए डॉक्टर नियमित हेल्थ चेकअप, हेल्दी फूड और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की सलाह देते हैं, ताकि हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाली इन बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

यूरिक एसिड को निचोड़ कर निकाल फेंकता है ये हरा पत्ता, शरीर की सारी गंदगी को यूरिन के रास्ते करेगा बाहर!

क्या कहता है यह अध्ययन

अध्ययन के अनुसार देश में 31% लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा संख्या केरल, कर्नाटक और तेलंगाना से है। जिसमें केरल में 63%, कर्नाटक में 32%, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 27%, पंजाब में 25%, गुजरात में 23%, मध्य प्रदेश में 22%, हरियाणा में 20%, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17% और बिहार में 15% लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। अगर पुरुष और महिलाओं में इस बीमारी के अंतर की बात करें तो यह समस्या दोनों को समान रूप से प्रभावित कर रही है, यानी 30% पुरुष और महिलाएं हाई कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित हैं।

कोलेस्ट्रॉल इन बीमारियों का खतरा बढ़ाता है

उच्च कोलेस्ट्रॉल से अतिरिक्त वसा धमनियों को अवरुद्ध कर देती है, जिससे रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है, जिसके कारण शरीर में उच्च रक्तचाप की शिकायत उत्पन्न होती है। यदि इन दोनों समस्याओं पर नियंत्रण न किया जाए, तो हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि शामिल हैं। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल लीवर पर जम जाता है और फैटी लीवर की समस्या को जन्म देता है, जिसके कारण लीवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और लीवर के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। ये दोनों ही बहुत खतरनाक स्थितियां हैं, इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार लें। हरी सब्जियां अधिक खाएं। बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना न खाएं। साथ ही जंक फूड का सेवन न करें। शराब का सेवन न करें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, रोजाना आधे घंटे तेज गति से टहलें। नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं। तनाव को नियंत्रित करें, इसके लिए योग और ध्यान का सहारा लें। 2 से 3 लीटर पानी पिएं। 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें।

क्यों डायबिटीज हृदय रोग को बढ़ावा दे सकती है? 4 में से 1 मरीज को है इसका खतरा, समय रहते हो जाएं सावधान!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।