India News (इंडिया न्यूज), Sugar level Control tips: डायबिटीज, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे कंट्रोल करने के लिए कई उपाय अपनाए जाते हैं। इनमें देसी और आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम आपको एक ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे डायबिटीज का “राम-बाण” माना जाता है और यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल कर सकता है। भारत में डायबिटीज की समस्या बेहद आम हो चुकी हैं। डायबिटीज को कम करने के लिए मार्केट में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं। लेकिन डायबिटीज को आप नेचुरल चीजों की मदद से भी ठीक कर सकते हैं। हालांकि इन नेचुरल चीजों के अपनाने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से इस बारे में पूछ लें।
इन तरीकों सेे कंट्रोल करें शुगर लेवल
कुछ चीजें हमारे घरों में मौजूद होती है जिसके बारे में हमें खबर नहीं होती। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करता है और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में कारगर होता है।
- दालचीनी
जामुन के बीजों का इस्तेमाल डायबिटीज को ठीक करने के लिए किया जाता है। जामुन के पाउडर को शुगर कंट्रोल करने के लिए खाया जाता है।
- जामुन
मेथी के बीज इंसुलिन फंक्शन को इंप्रूव करके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
- मेथी
करेले में एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है। जिसे आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं या इसका जूस का सेवन भी कर सकते है।
- करेला
हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और ब्लड शुगर को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।
आधे से अधिक बीमारियों को दूर कर देगा ये सूखा मेवा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान