होम / Tea Bad Effects: सुबह खाली पेट न करें चाय का सेवन, हो सकते है ये दुष्प्रभाव

Tea Bad Effects: सुबह खाली पेट न करें चाय का सेवन, हो सकते है ये दुष्प्रभाव

Divya Gautam • LAST UPDATED : February 27, 2023, 12:29 pm IST
ADVERTISEMENT
Tea Bad Effects: सुबह खाली पेट न करें चाय का सेवन, हो सकते है ये दुष्प्रभाव

इंडिया न्यूज़/हेल्थ डेस्क (Having a tea empty stomach is harmful for health) ज्यादतर भारतीय घरों में चाय के बिना सुबह अधूरी होती है।जिनकी बिना चाय की चुस्की लिए बिना नींद ही नहीं खुलती। यदि आपको भी खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो यह बेड -टी आपके लिए मुसीबत बन सकता है। जागने के तुरंत बाद खाली पेट चाय पीना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • खाली पेटचाय पीने के दुष्प्रभाव
  • चाय पीने का सही समय
खाली पेटचाय पीने के दुष्प्रभाव 

1.जो लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब वे उठते हैं, तो उनका पेट एसिडिक पीएच स्केल पर होता है। चाय एसिडिक होती है। ऐसे में जब खाली पेट चाय पीएंगे, जो इससे एसिडिटी या हार्ट बर्न की समस्या बढ़ जाती है।

2.खाली पेट चास पीने से आपके शरीर की मेटाबॉलिक एक्टिविटीज भी गड़बड़ा जाता है। जिससे आपको पेट बढ़ने की समस्या हो सकती है।

3.चाय में थियोफिलाइन होता है, जो निर्जलीकरण (शरीर में पानी की कमी) का कारण बनता है। चाय या कॉफी पीने के बाद सुबह सबसे पहले मुंह के बैक्टीरिया शुगर को ब्रेक करेंगे, जिससे मुंह का एसिड का स्तर बढ़ जाएगा। जिससे आपको अपच की समस्या हो सकती है।

​चाय पीने का सही समय

चाय पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद का होता है। आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी ना पीएं। खाली पेट चाय पीना निजर्लीकरण (शरीर में पानी की कमी) का कारण बन सकती है। जब चाय का सेवन 8-9 घंटे की नींद के बाद किया जाए तब शरीर में भोजन और पानी की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। ऐसे में निर्जलीकरण के कारण मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। इसलिए चाय के साथ में बिस्किट, पराठा, टोस्ट लेना आपके लिए उचित होगा।

ये भी पढ़ें- Holi 2023: होली के रंगों से नही होगी स्किन खराब, अगर अपनाएंगे ये टिप्स

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT