होम / Breast Cancer के लिए खुद ऐसे करें टेस्ट, समय पर पता चलने पर हो सकता है ठीक

Breast Cancer के लिए खुद ऐसे करें टेस्ट, समय पर पता चलने पर हो सकता है ठीक

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : July 2, 2024, 5:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Breast Cancer Test: हाल ही में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया कि उन्हें थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है। हालांकि, उनका इलाज शुरू हो चुका है। बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसा कैंसर है, जिसका समय रहते पता लगने और इलाज शुरू होने पर पूरी तरह से ठीक हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, हमारे देश में हर साल कैंसर के करीब 13 से 14 लाख मामले सामने आते हैं। वहीं, हर 8 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना होती है। पहले जहां यह कैंसर 40 की उम्र के बाद देखने को मिलता था, वहीं अब 20 की उम्र में ही महिलाएं इसकी शिकार हो रहीं हैं। जी हां, यह चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

जानें क्या है ब्रेस्ट कैंसर?

हमारे शरीर में अरबों कोशिकाएं होती हैं। शरीर के सभी अंग कोशिकाओं से बने होते हैं, जो एक पैटर्न के साथ बढ़ते और नष्ट होते रहते हैं। कुछ कोशिकाएं किसी खास अंग में असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। ये एक जगह इकट्ठा होकर ट्यूमर (गांठ) बन जाती हैं। यह गांठ 2 तरह की हो सकती है- सौम्य और घातक। सौम्य गांठें जहां खतरनाक नहीं होतीं, वहीं घातक गांठें कैंसर का रूप ले लेती हैं।

शरीर में Cholesterol बढ़ने पर हाथ-पैरों में नजर आते हैं ये गंभीर लक्षण, गलती से भी ना करें नजरअंदाज – India News

ब्रेस्ट कैंसर के लिए खुद ऐसे करें टेस्ट

  1. पीरियड्स के 7वें दिन जांच करानी चाहिए, क्योंकि पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में तनाव, भारीपन या गांठ महसूस हो सकती है। 7वें दिन तक ब्रेस्ट सामान्य हो जाते हैं।
  2. मेनोपॉज वाली महिलाएं हर महीने एक तारीख तय कर सकती हैं और उस दिन जांच करवा सकती हैं।

ये है सही तरीका

  • आईने के सामने खड़े होकर दोनों ब्रेस्ट के आकार और साइज को देखें कि कहीं कोई अंतर तो नहीं है।
  • अपने हाथों को साबुन या शैम्पू में मिलाकर ब्रेस्ट को हल्का सा दबाएं। इससे गांठ का पता लगाया जा सकता है।

क्या आप भी सुबह उठने के लिए लगाते हैं एक से ज्यादा Alarm? जान लें इसके ये गंभीर नुकसान – India News

  • अपने हाथों से ब्रेस्ट को साइड से दबाएं और फिर बीच में दबाएं। इसके बाद साइड को भी दबाकर देखें।
  • अगर आपको कोई गांठ महसूस हो तो कुछ दिनों तक उस पर नजर रखें। पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में महसूस होने वाली गांठ कुछ दिनों में गायब हो जाती है। अगर गांठ है, तो जांच करवाएं कि कहीं वो बढ़ तो नहीं रही या दर्द तो नहीं कर रही।
  • दर्द रहित गांठ भी खतरनाक हो सकती है, तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

नशे की हालत में लड़खड़ाई Urfi Javed? एक्ट्रेस की हालत देख फैंस ने कह दी ये बात
Shashi Tharoor: अहंकार कम हो गया है.., भारत को जिम्बाब्वे से मिली हार पर बोले शशि थरूर
Iran New Presedent: ईरान के नए राष्ट्रपति नहीं ले सकेंगे अहम फैसले, लेनी पड़ेगी अनुमति; जानें पूरा मामला
क्यों दिखता है Aniruddhacharya को स्त्रियों के सौंदर्य में ‘दोष’? पद्मावती के उदाहरण से समझाई बात
Sikandar Raza: जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने किया कमाल, विराट कोहली के इस रिकॉर्ड से बस एक कदम की दूरी
Natasa से अलग होने के बाद खुश हैं Hardik Pandya? अंबानी की पार्टी में लगाए ठुमके
‘Bomb In His Bag’: महिला ने बॉयफ्रेंड को मुंबई जाने से रोकने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन किया, आगे किया ऐसा काम
ADVERTISEMENT