होम / Fertility की कमी का कारण सिर्फ उम्र ही नहीं, ये भी ही सकती है वजह

Fertility की कमी का कारण सिर्फ उम्र ही नहीं, ये भी ही सकती है वजह

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 6, 2021, 6:15 am IST

Fertility की समस्या का कारण सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं है, बल्कि इसके और भी कारण हो सकते हैं। अक्सर प्रेगनेंसी नहीं रुकने के कारण माना जाता है की महिला को फर्टिलिटी की समस्या है। कई बार लोग इसके लिए औरतों ये भी सलाह देते मिल जायेंगे की कैरियर बाद में देखना पहले बच्चा कर लो, वरना इनफर्टिलिटी की समस्या हो जायेगी। महिला होने के नाते आप भी इन बातों से दो चार जरुर हुईं होंगी। लेकिन किसी को बोलने और खुद सुनने से पहले ये जानना जरूरी है की इनफर्टिलिटी है क्या।

क्या है Fertility

अगर बहुत दिन से आप बच्चे के लिए ट्राई कर रही हैं और गर्भवती नहीं हो रही है या बार-बार आप का गर्भपात हो रहा है। ये इन्फर्टिलिटी की समस्या हो सकती है लेकिन इन बातों का सिर्फ उम्र से कोई लेना देना नहीं है। इसमें घबराने की भी कोई बात नहीं है। इसका उपचार मौजूद है और इलाज से ठीक किया जा सकता है। ये भी सच है की 35 की उम्र के बाद फर्टिलिटी कमजोर होती है। लेकिन इसके लिए भी आप एग फ्रीज़ करा सकती हैं।

Fertility का कारण

बांझपन का कोई एक कारण नहीं है, लेकिन मासिक धर्म की समस्या से जूझ रही महिलाओं में बांझपन की समस्या हो सकती है। महिलाओं में हार्मोनल उतार-चढ़ाव भी काफी आम है, जो एक अन्य कारण भी हो सकता है। एंडोमेट्रियोसिस या फाइब्रॉएड जैसी कई बीमारी भी एक वजह हो सकती है। आजकल लाइफस्टाइल भी इसका मुख्य कारण है।

डॉक्टर से मिलें

सामान्य तौर पर भी स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ज़रूर जाएं। अगर लम्बे समय से बच्चे के लिए प्रयास कर रही हैं तो डॉक्टर चिकित्सा और प्रजनन इतिहास के बारे पता लगाएगी। इस दौरान  गर्भाशय या आसपास के अंगों में कुछ गलत है या नहीं यह जानने के लिए ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड की भी सलाह दे सकती हैं। इसके साथ ही कुछ हार्मोनल स्तरों को भी मापा जाता है। तब डॉक्टर इस निष्कर्ष पर आते हैं की आपको इनफर्टिलिटी की समस्या है या नहीं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read : Keep Yourself Healthy with Anulom-Vilom Pranayama अनुलोम-विलोम प्राणायाम से खुद को रखें स्वस्थ

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.