होम / Vitamin-K की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें इसे दूर करने के उपाय

Vitamin-K की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें इसे दूर करने के उपाय

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 27, 2021, 6:00 am IST

Vitamin-K: आमतौर पर लोगों को शरीर के अलग-अलग विटामिन के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिसके कारण शरीर कई तरह की बीमारी का शिकार हो जाता है। जो कई बार इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं होती है। ऐसे में विटामिन-के भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। वहीं आज हम आपको शरीर में विटामिन के की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में बताएंगे और विटामिन-के की कमी को कैसे दूर कर सकते हैं। जानते हैं विटामिन-के के फायदे।

विटामिन-के शरीर में खून के फ्लो को सही बनाए रखने में मदद करता है। वहीं ये शरीर में खून जमने की प्रक्रिया में शामिल प्रोटीन, मिनरल और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को सक्रिय करके शरीर में थक्के बनने से रोकता है। विटामिन-के चोट लगने पर बहते रक्त के जमने में मदद करता है। जिससे कभी भी चोट लगने से अधिक खून नहीं बहता है। विटामिन-के हड्डियों में कैल्शियम और दूसरे खनिज लवणों को पहुंचा कर मजबूती प्रदान करता है। नियमित रूप से विटामिन-के को लेने से दिल के रोगों का खतरा कम रहता है।

विटामिन-के की कमी से होने वाले रोग (Vitamin-K)

विटामिन-के की कमी से कुपोषण जैसी बीमारी हो सकती है। इसके अलावा आपको हृदय रोग की बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको उन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए जिनमें विटामिन-के की भरपूर मात्रा होती है।

विटामिन-के की कमी होने पर इन चीजों का करें सेवन (Vitamin-K)

विटामिन-के गोभी, पत्ता गोभी, साग, पालक, ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, लाल मिर्च, शिमला मिर्च, कीवी, ब्लूबेरी, अंगूर, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में पाया जाता हैं। वहीं इसके अलावा आप रोजाना स्प्राउट्स, सोयाबीन, दही, चीज, पनीर, ग्रीन टी, ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा विटामिन-के चिकन, मछली और अंडे में भी पाया जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

Vitamin-K

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.