होम / Makhana Side Effects: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन, हो सकते है ये नुकसान

Makhana Side Effects: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन, हो सकते है ये नुकसान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 11, 2022, 8:38 pm IST

Makhana Side Effects: मखाने में आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मखाने खाने के नुकसान भी होते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों के लिए मखाने का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।

किडनी स्टोन की समस्या

अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो मखाना खाने से परहेज करें। दरअसल इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, और इसके सेवन से शरीर में स्टोन का आकार बढ़ सकता है।

दस्त की दिक्कत

अगर आपको दस्त और डायरिया की समस्या है, तो मखाना खाने से परहेज करें। मखाना में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जिसे खाने से ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

एलर्जी की समस्या

अधिक मात्रा में मखाना खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और आप ज्यादा मखाना खाते हैं, तो बॉडी में स्टार्च की मात्रा बढ़ेगी और एलर्जी हो सकती है।

एसिडिटी की समस्या

जिन लोगों को एसिडीटी की समस्या होती है, उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल मखाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से गैस की दिक्कत हो सकती है।

  • अगर आप कोल्ड से परेशान हैं, तो मखाने का सेवन करने से परहेज करें। इससे आपकी सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है।
  • अगर आप दवाईयों का सेवन करते हैं, तो मखाना खाने से बचें। इससे दवाईयों का असर कम हो सकता है और आपकी बीमारी बढ़ सकती है, मखाना सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
  • गर्भवती महिलाओं को मखाने खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपके होने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है। मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से राय ले सकते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT